Home निबंध Essay on Brain Drain in India in Hindi

Essay on Brain Drain in India in Hindi

आज के समय में कुछ भी नामुमकिन नहीं रहा, सभी लोग अपने अपने शक्ति के अनुसार पढ़ाई कर रहे हैं। परंतु आज के समय में लोगों को रोजगार मिलना बहुत मुश्किल हो गया है ,जिसके कारण वह अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जाकर बसने लगे हैं। प्रतिभा पलायन इसी रोजगार से जुड़ी एक बहुत बड़ी समस्या है, यह मुख्य रूप से किसी देश के भीतर अच्छे रोजगार के अवसरों की कमी का नतीजा है। आज के समय के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी समस्या का रूप लेते जा रहा है , जिसका सामना हो सके तो आने वाली पीढ़ियों को भी करना पड़ेगा। विभिन्न कारकों के कारण दुनिया भर के कई देश और संगठन इस गंभीर मुद्दों से जूझ रहे हैं।

प्रतिभा पलायन क्या है:-

प्रतिभा पलायन शिक्षित और प्रतिभाशाली व्यक्ति द्वारा बेहतर सुविधा की तलाश में अपना देश को छोड़कर दूसरे देश में जाने के लिए  इस्तेमाल किया जीने वाला शब्द  है। प्रतिभा पलायन किसी देश, संगठन, या उद्योग से प्रतिभाशाली लोगों के बड़े पैमाने पर  करने के संदर्भ में इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। यह देश में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है ,क्योंकि इसमें लोगों की प्रतिभा पर प्रभाव पड़ता है जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।

प्रारंभिक समय में प्रतिभा पलायन शब्द का इस्तेमाल किसी दूसरे देश से आने वाले कर्मचारी के लिए किया जाता था ,परंतु आज के समय में यह एक सामान्य शब्द बन गया है जिसका उपयोग किसी भी प्रकार के संगठन, देश या उद्योग के प्रतिभाशाली व्यक्ति द्वारा बड़े पैमाने पर नौकरी की तलाश के लिए प्रस्थान करने पर किया जाता है। ताकि उन्हें बेहतर वेतन और अन्य प्रकार की सुविधाएं मिल सकें।

भारत देश में प्रतिभा पलायन:-

भारत देश अपने आप में समृद्ध और खुशहाल देश है। कई भारतीयों द्वारा भारत को समृद्धि बनाया है, परंतु अभी भी हमारा भारत देश बाकी समृद्ध देशों से काफी पीछे हैं, और इसका एक मात्र कारण है भारत देश में प्रतिभा पलायन। भारत में रहने वाले भारतवासी देश दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में उच्च वेतन वाली नौकरी को हासिल करके देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वे अलग-अलग प्रकार के क्षेत्र में विदेशों को समृद्ध बनाने की कोशिश में लगे हैं, इस प्रकार भारतीयों ने विदेशों के निर्माण के लिए प्रमुख रूप से योगदान दिया है ।परंतु वे भारतवासी होने के नाते भारत देश के विकास में आधा योगदान भी दिया होता तो आज देश की वर्तमान परिस्थिति अलग होती।

भारत में रहने वाले भारतवासी अपनी सुख-सुविधाओं औरअच्छी नौकरी के लिए अपने देश को छोड़कर दूसरे देशों में जाकर नौकरी करके दूसरे देशों को समृद्ध बना रहे हैं। वर्तमान समय में प्रतिभा पलायन एक बहुत ही गंभीर समस्या बनता जा रहा है। क्योंकि भारत देश में  प्रतिभाशाली व्यक्ति तो बहुत हैं, परंतु रोजगार के अवसर शिक्षा के गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हैं ।

प्रतिभा पलायन को नियंत्रित करने के तरीके:-

भारत देश में प्रतिभा पलायन एक बहुत ही गंभीर समस्या का रूप ले चुकी है। प्रतिभा पलायन भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए मुमकिन नहीं है। यह सिर्फ कुछ प्रतिभाशाली व्यक्तियों के लिए हि  मुमकिन है। प्रतिभा पलायन जो आज के समय में संगठनात्मक स्तर में हो रहा है,  उससे निपटना एक आम व्यक्ति के लिए बहुत ही मुश्किल है। तो क्यों ना इससे बचने के समाधान निकाले जाएं। संगठनात्मक प्रतिभा पलायन के स्तर को कम करने का कुछ निम्नलिखित उपाय हैं:-

1. आरक्षण प्रथा बंद हो:-

भारत देश एक लोकतांत्रिक देश है। इस देश को लोकतांत्रिक बनाने में बहुत सारे लोगों का योगदान है। भारत देश के संविधान मे भारत में रहने वाले नीची जाति के लोगों के लिए कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं। जिसके कारण नीची जाति के लोगों को हर प्रकार के क्षेत्र में बहुत  सफलता प्राप्त होती है। भारत जैसे समृद्ध देश में प्रतिभाशाली  व्यक्ति  कोटा प्रणाली से पीड़ित है । इसके अंतर्गत आरक्षित वर्ग के कई योग्य व्यक्ति को उच्च वेतन वाली नौकरी प्राप्त होती है, जबकि एक प्रतिभाशाली व्यक्ति और उम्मीदवार व्यक्ति को कम वेतन वाली नौकरी से संतुष्ट होना पड़ता है। एक योग्य व्यक्ति के लिए यह बहुत चिंताजनक बात है। इसी कारण वर्ष उम्मीदवार और प्रतिभाशाली व्यक्ति को अपना देश छोड़कर दूसरे देश में अच्छी वेतन वाली नौकरी की तलाश करनी पड़ती है। इसीलिए भारत सरकार द्वारा इस पक्षपाती कोटा प्रणाली को खत्म करना चाहिए, ताकि देश में रहने वाले सभी व्यक्ति को अपनी प्रतिभा के अनुसार नौकरी प्राप्त हो सके और उन्हें प्रतिभा पलायन ना करना पड़े।

2. नेतृत्व में सुधार:-

भारत देश में नेतृत्व में सुधार होना बहुत जरूरी है ,क्योंकि इसके कारण बहुत सारे प्रतिभाशाली व्यक्ति की प्रतिभा नष्ट हो जाती है। कई बार कंपनियों और ऑफिस में देखा जाता है ,कि बॉस द्वारा कुछ कर्मचारियों को दूसरों के मुकाबले ज्यादा पसंद किया जाता है। जिसके कारण बॉस उन कर्मचारियों के पद में उन्नति कर देते हैं ।परंतु यह सही नहीं है, किसी भी व्यक्ति को उसके कार्य कुशलता के अनुसार  पदोन्नति मिलना चाहिए। इस पक्षपात भेदभाव के कारण कर्मचारियों में असंतुष्टि बढ़ती है। और वे  बेहतर नौकरी की तलाश में प्रतिभा पलायन करने पर मजबूर हो जाते हैं।

3. नौकरी का आधार कार्यकुशलता व प्रतिभा बने:-

हमारे भारत देश में नीची जाति वालों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। जिसके कारण कार्य कुशलता वाले व्यक्ति को बहुत भारी नुकसान होता है। भारत में कोटा प्रणाली के अलावा लोगों को उनके जाति, धर्म और अन्य चीजों के आधार पर प्राथमिकता दी जाती है। और बहुत से लोग अपने सगे- संबंधी व शहर से संबंधित लोगों को नौकरी देते हैं ,जिसका नौकरी से कुछ लेना-देना नहीं होता। इन सब कारणों की वजह से एक कार्यकुशलता और प्रतिभाशाली व्यक्ति को अच्छी वेतन वाली नौकरी प्राप्त नहीं होती है । जिनके कारण वे प्रतिभा पलायन करने पर मजबूर हो जाते हैं ।और वह दूसरे देश में जाकर नौकरी करने लगते हैं। जिसके कारण भारत देश के विकास में बाधा आ रही है।

निष्कर्ष:-

देखा जाए तो भारत अभी बाकी देशों से काफी पीछे हैं। इसलिए प्रतिभा पलायन जैसी समस्या का हल निकालने का प्रयास सरकार को करना चाहिए। भारत जैसे विकासशील देश की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिभा पलायन जैसी समस्याओं को जड़ से नष्ट करना होगा। ताकि भारत देश के कार्य कुशलता वाले और योग्य व्यक्ति भारत में ही नौकरी करके भारत की तरक्की में योगदान दे सकें। लोगों को इस प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए संगठनों और नियमों को गंभीरता से लेनी चाहिए । ताकि इसके कारण उनको प्रतिभा पलायन करने की आवश्यकता ना पड़े। सरकार द्वारा बनाए गए संगठनों और नियमों को गंभीरता से लेनी चाहिए । ताकि उनसे उनको प्रतिभा पलायन करने की आवश्यकता ना पड़े।

FAQ in Hindi ( विषय के संबंध में प्रश्न) :-

1 प्रश्न. नेतृत्व प्रतिभा पलायन का किस प्रकार कारण है?

उत्तर:- किसी भी कंपनी के बॉस द्वारा कुछ कर्मचारियों को दूसरे कर्मचारियों के मुकाबले ज्यादा पसंद करके उन्हें अच्छा पद नियुक्त करना प्रतिभा पलायन का कारण है।

2 प्रश्न. संगठनात्मक प्रतिभा पलायन के स्तर को कम करने का क्या उपाय है?

उत्तर:- संगठनात्मक प्रतिभा पलायन के स्तर को कम करने का उपाय है, आरक्षण प्रथा को बंद कराना ,नेतृत्व में सुधार कराना ,और व्यक्ति के कार्य कुशलता के आधार पर नौकरी देना है।

3 प्रश्न:- भारत देश की समृद्धि विदेशी देशों के मुकाबले कम होने के क्या कारण है?

उत्तर:- भारत देश में रोजगार के स्तर कम होने के कारण लोग प्रतिभा पलायन करने पर मजबूर होते हैं। जिसके कारण भारत देश की समृद्धि बाकी देशों के मुकाबले कम है।

4. प्रश्न:- प्रतिभा पलायन क्या होता है?

उत्तर:- किसी भी प्रतिभाशाली और कार्यकुशल व्यक्ति द्वारा बेहतर सुविधाओं की तलाश में अपने  देश को छोड़कर दूसरे देश में जाकर नौकरी करने को ही प्रतिभा पलायन कहा जाता है।