Home निबंध Essay on Bullet Train in India in Hindi

Essay on Bullet Train in India in Hindi

भारत अपने आप में एक खुशहाल और समृद्ध देश हैं। भारत के युवा पीढ़ियों द्वारा भारत में अलग-अलग प्रकार के आविष्कार करके देश को समृद्ध और विकसित बनाया जा रहा है। मानव द्वारा पत्थर को देखकर गाड़ी बनाने का विचार अपनाया गया,  जिसके कारण मानव ने बैलगाड़ी का आविष्कार किया। बैलगाड़ी के बाद मानव द्वारा यांत्रिक वाहनों का आविष्कार किया गया। और धीरे-धीरे तरक्की की राह पर अग्रसर होते हुए मानव द्वारा जेट और बुलेट ट्रेन जैसे आविष्कार करने के संकल्प को सच कर चुके हैं। भारत पूरे विश्व में रेलवे के मामले में तीसरे नंबर पर है। भारत में रेल गाड़ी और रेलवे की स्थापना में बहुत तरक्की हासिल की है ।साथ ही भारत की यह भी कोशिश रही है ,कि वह एक बुलेट ट्रेन का निर्माण कर सकें। लेकिन अब भारत ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन इस मंजिल की पहली चड़ाई है।

Table of Contents

बुलेट ट्रेन क्या होता है:-

बुलेट ट्रेन एक प्रकार का रेलवे ट्रांसपोर्ट है। यह एक नए प्रकार की रेलवे पैसेंजर्स ट्रांसपोर्ट है। बुलेट ट्रेन को हम हाई स्पीड रेल भी कह सकते हैं। यह आधुनिक युग की एक ऐसी आविष्कार है ,जो कि बहुत ज्यादा तेज और आरामदायक है। यह किसी भी प्रकार के लंबे यात्रा को बड़ी ही कम समय में पूरा करने में सक्षम  है। साधारण ट्राफिक या ट्रेडिशनल रेलवे की तुलना में बुलेट ट्रेन एक बहुत ही अच्छा आविष्कार है। बुलेट ट्रेन का आविष्कार 1901 से 18 मार्च 1998 के बीच में Hideo shima नाम के व्यक्ति द्वारा किया गया था। जो कि एक जापानीस इंजीनियर थे।

बुलेट ट्रेन की भारत में आवश्यक:-

भारत ने रेलवे के मामले में काफी तरक्की हासिल है। भारत में रेलवे प्रणाली काफी प्राचीन और व्यवस्थित है। यह एकमात्र वजह है, जिसके कारण लोग लंबी यात्रा करने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं। मगर हम भारतीय रेल की गति से तो भली-भांति परिचित हैं। भारतीय रेल गाड़ी की रफ्तार  लगभग 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड होती है । जिसके कारण मनुष्य द्वारा किए जाने वाले लंबी यात्रा में काफी समय नष्ट हो जाता है। इस प्रकार की स्थिति  में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन भारत के लिए बहुत उपयोगी और आवश्यक साबित हो सकता है।

भारत में लंबी यात्रा करने वाले लोग बहुत सारे हैं ,जो कि अच्छी नौकरी की तलाश में अलग-अलग राज्यों में बसे हुए हैं । जिसके कारण भारत में बुलेट ट्रेन जैसे तेज चलने वाली गाड़ी की आज बहुत आवश्यकता महसूस की जा रही है। हालांकि भारत में हवाई यात्रा की भी सुविधा उपलब्ध है। जो कि लोगों का समय बिना नष्ट किए कम समय में उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचा सकता है ।परंतु हवाई यात्रा का खर्चा बहुत अधिक होता है। जो कि एक आम आदमी के बस की बात नहीं होती। ऐसे हालात में यदि लोगों को कम खर्चे में बुलेट ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी तो लोगों का कीमती समय नष्ट होने से बच जाएगा। इसी कारण अहमदाबाद से मुंबई के बीच में चलने वाली पहेली बुलेट ट्रेन ने देश के लोगों में एक नई आशा जगाई है।

बुलेट ट्रेन का इतिहास:-

जब भी बुलेट ट्रेन की बात आती है , तो हमारे दिमाग में सबसे पहले जापानीस् बुलेट ट्रेन की बात आती है। यह इसलिए आती है क्योंकि पूरे दुनिया में सबसे तेज चलने वाली बुलेट ट्रेन जापान में ही पाए जाते हैं। बुलेट ट्रेन को जापान में करीब 50 साल पहले लांच किया गया था ।उसके बाद यह पूरे विश्व में मशहूर हो गया था ।जिसके कारण सभी देश इस तकनीकी को अपनाने की कोशिश करने लगे । और आज के समय में बुलेट ट्रेन का इस्तेमाल लगभग सभी देश करने लगे है। और आज के समय में बुलेट ट्रेन एक बहुत अच्छा आविष्कार साबित हुआ है। जो कि लोगों की लंबी यात्रा को कम समय में संभव कर रहा है।

भारत में बुलेट ट्रेन:-

आज के समय में भारत में बुलेट ट्रेन चलाए जाने की चर्चा चारों तरफ फैली हुई है। तेज गति के कारण ही इस ट्रेन का नाम बुलेट ट्रेन रखा गया है। 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बुलेट ट्रेन भारत देश में चलाने के विचार देशवासियों के सामने रखे थे। नरेंद्र मोदी जी के अनुसार बुलेट ट्रेन जैसी तकनीकी को भारतीय द्वारा अपनाने का उद्देश्य यही है कि, किसी भी यात्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए 24 घंटे से ज्यादा अधिक समय नहीं लगना चाहिए। इसी कारणवश 2014 को अंतरिम रेल बजट प्रस्तुत करते हुए भारत के देशवासियों को बुलेट ट्रेन देने का वादा किया गया हैं । इसके लिए रेल बजट द्वारा 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया था।

साल 2021- 22 में मुंबई  से अहमदाबाद के बीच देश में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा गया था। बुलेट ट्रेन चलाए जाने के साथ-साथ इसे रेल बजट में मुंबई -अहमदाबाद,दिल्ली-आगरा, दिल्ली- चंडीगढ़, मुंबई- गोवा, चेन्नई- हैदराबाद, नागपुर- बिलासपुर, और भी अन्य राज्यो के माध्यम हाई स्पीड ट्रेन चलाने की घोषणा की गई हैं। भारत में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन के सफल परीक्षण ने भारत में शीघ्र ही बुलेट ट्रेन चलाए जाने की संभावना को बल प्रदान किया है। वर्तमान समय में बुलेट ट्रेन को भारत में चलाने के लिए भारत सरकार द्वारा संभव प्रयास किए जा रहे हैं। समान समय में भारत में लंबी यात्रा को कम समय में संभव करने के लिए बुलेट ट्रेन जैसे तेज रफ्तार वाले वाहनों का होना अतिआवश्यक बन गया है। यदि बुलेट ट्रेन भारत में चलने लगे तो इससे लंबी यात्रा करने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा और उनका ज्यादा समय यात्रा करने में नष्ट नहीं होगा।

निष्कर्ष:-

जैसा कि हमने आपको ऊपर बुलेट ट्रेन के बारे में बताया है, आशा है कि आप को बुलेट ट्रेन के बारे में जानकारी प्राप्त हुई होगी। वर्तमान समय में बुलेट ट्रेन देश के कोने -कोने में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसीलिए बुलेट ट्रेन का इस्तेमाल भारत में भी बहुत ही आवश्यक हो गया है। बुलेट ट्रेन वर्तमान समय का एक बेहतरीन आविष्कार साबित हुआ है। इसके इस्तेमाल से लोगों का अधिक समय यात्रा के दौरान नष्ट होने से बच सकता है ।और यह हवाई यात्रा से कम खर्चे में संभव हो सकता है। इसीलिए जितना जल्दी संभव हो सके भारत में भी इस तकनीकी को अपनाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए ।ताकि इससे हमारे देश का विकास हो सके और हमारा देश तरक्की की राह पर अग्रसर होते रहे।

 FAQ in Hindi ( विषय से संबंधित प्रश्न):-

1. प्रश्न:- बुलेट ट्रेन क्या होता है?

उत्तर:- बुलेट ट्रेन आधुनिक युग की एक आविष्कार है। यह एक नए प्रकार का रेलवे पैसेंजर  ट्रांसपोर्ट है। बुलेट ट्रेन को हम हाई स्पीड ट्रेन भी कह सकते हैं।

2 प्रश्न:- बुलेट ट्रेन की स्पीड कितनी होती है?

उत्तर:- बुलेट ट्रेन की स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से भी अधिक होती है।

3 प्रश्न:- बुलेट ट्रेन का आविष्कार किसने किया है?

उत्तर:- बुलेट ट्रेन का आविष्कार Hideo shima नाम के एक जापानीस् इंजीनियर ने किया है।

4 प्रश्न:- बुलेट ट्रेन का आविष्कार कौन से सन में किया गया था?

उत्तर:- बुलेट ट्रेन का आविष्कार सन् 1901 से 1998 के बीच में किया गया था।

5. प्रश्न:- बुलेट ट्रेन भारत के लोगों के लिए किस प्रकार सुविधाजनक हैं?

उत्तर:- भारत में ऐसे बहुत से लोग हैं जो की भारतीय रेलवे द्वारा लंबी यात्रा करते हैं ।जिसमें उनका काफी समय नष्ट हो जाता है। ऐसे में यदि बुलेट ट्रेन जैसे तेज चलने वाली गाड़ी भारत में अपनाया जाए तो इससे लोगों का काफी समय नष्ट होने से बच सकता है।