दुनिया में बहुत सारे जानवर होते हैं और कुछ उनमे से जंगली होते हैं और कुछ पालतू होते हैं। उन्हीं में से एक बिल्ली है जो बहुत ही प्यारी जानवर होती है। बिल्ली की प्रजाति अलग-अलग प्रकार की होती है कुछ बिल्लियां जंगली होती है और कुछ पालतू भी होती है। यह एक घरेलू जानवर होती है जो व्यक्ति के साथ घुलमिल कर रह सकती है। बिल्ली (Essay on Cat in Hindi) बहुत ही बेहतरीन जानवर होती है जो आसानी से किसी के पास नहीं जाती। अगर पालतू जानवर के रूप में बिल्ली को रखा जाता है तो बिल्ली को लोगों के साथ ढालने में समय लग जाता है। बिल्ली की बनावट बहुत ही सुंदर तरीके से की गई है। उनकी त्वचा बहुत ही कोमल होती है।
Table of Contents
बिल्ली की बुद्धिमता:-
बिल्ली बुद्धिमान जानवर होती है या काफी समझदार तरीके से लोगों के सामने रहती है। बिल्ली अगर किसी व्यक्ति के साथ रहने लगे तो वह उसके साथ उठना बैठना से लेकर खाना पीना भी साथ ही करने लगती है। बिल्ली इंसानों के साथ बहुत जल्दी घुलमिल लेती है। यही कारण होता है कि लोग बिल्ली को पालना पसंद करते हैं। बिल्ली की प्रजातियों में बहुत सुंदर सुंदर बिल्लियां पाई जाती है और लोग उनकी सुंदरता से आकर्षित होकर उन्हें अपने घर पालतू जानवर बना कर रखते हैं। बिल्ली की बुद्धिमानी देखे तो आम इंसानों से ज्यादा होती है। बिल्ली आसानी से किसी इंसान के पास नहीं जाती वह पहले उसके आसपास घूमती है उसे परखती है और उसके बाद ही उसके पास जाती है।
दूसरे जानवरों के मुताबिक बिल्ली सदैव खुद को साफ रखती है यह अपने शरीर में गंदगी बर्दाश्त नहीं करती है। बिल्ली ऐसी जानवर होती है जिसे आसपास भी गंदगी पसंद नहीं होती। अगर कोई व्यक्ति बिल्ली को पालतू जानवर के रूप में अपने घर में रखता है तो उसे ज्यादा रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि बिल्ली खुद को सदैव साफ सुथरा रखती है।
बिल्ली के बारे में कुछ तथ्य :-
बिल्लियों की प्रकार की बात की जाए तो वह 50 से भी अधिक विभिन्न प्रकार के नस्ल की होती है। इनके आकार को देखकर हम इनके भाव को समझ सकते हैं। कुछ प्रकार की बिल्लियां ऐसी भी होती है जो अपना जीवन 70% सोने में ही बीता देती है। यह बहुत ज्यादा सोती है दिन भर में करीब 12 से 20 घंटा नींद में ही रहती है। बिल्लियों (Essay on Cat in Hindi) को शेर की मौसी भी कहां गया है इनका चाल ढाल बिल्कुल शेर की तरह होता है। ब्लैकी नाम की बिल्ली बहुत ही मशहूर है यह दुनिया भर में सबसे अमीर बिल्ली मानी जाती है और इसकी कुल संपत्ति 12 मिलियन डॉलर से भी अधिक है। बिल्लियों की प्रजाति बहुत ज्यादा होती है और ऐसा पाया भी गया है कि दुनिया में सबसे लंबी बिल्ली लगभग 48 इंच की है। बिल्ली से जुड़े तथ्य में यह भी सामने आया है कि वर्ष 1963 में पहली बार एक बिल्ली को अंतरिक्ष में भी भेजा गया था।
बिल्ली का कान बहुत छोटा होता है परंतु वह दूर दूर की आवाज भी आसानी से सुन सकती है। बिल्लियों के अंदर मीठा स्वाद पता लगाने वाली कालिकाएं नहीं होती है इसलिए वह मीठे खाने को स्वाद नहीं कर पाती। बिल्लियों की खाने पीने की बात की जाए तो वह अपनी मनपसंद खाने के लिए इंसानों से भी लड़ सकती है।
बिल्ली के कुछ विशेषताएं:-
बिल्ली की प्रजातियां बहुत ही लंबी पाई जाती है। कुछ बिल्लियां बहुत ही मासूम और सुंदर दिखती है तो वहीं कुछ बिल्लियां बहुत ही खतरनाक दिखती है। बिल्लियों की परिवार की बात की जाए तो यह फैलिडे परिवार से संबंधि रखती हैं। यह अपने परिवार की सबसे छोटी सदस्य मानी जाती है इनके परिवार में करीब 30 से भी अधिक जानवर (Essay on Cat in Hindi) होते हैं जैसे तेंदुआ, शेर, बाघ प्यूमा, चीता आदि। इस परिवार में एक केवल बिल्ली होती है जो इंसान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकती है। यह घरेलू जानवर के तौर पर भी मानी जाती है जो किसी के भी साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकती है। बिल्लियों के रंग भी अलग-अलग पाए जाते हैं जैसे सफेद, काले, सुनहरे, ग्रे, आदि। इनकी आंखें बहुत ही ज्यादा चमकदार होती है जो रात के समय दूर से भी कुछ भी देख सकती है। इन के पंजे बहुत ही मुलायम होते हैं परंतु वह ऊंची से ऊंची छलांग आसानी से लगा सकती है।
दूसरे जानवरों की तुलना में बहुत ही कम रखरखाव में भी यह अपना ख्याल रख सकती है। वैसे तो बिल्ली की बहुत सारी नस्ल होती हैं परंतु फिर भी सभी बिल्ली एक समान दिखाई देती है उनके बर्ताव में थोड़ी बहुत बदलाव रहती हैं परंतु फिर भी सभी के बनावट एक समान होती है।
बिल्ली का खान पान:-
बिल्ली मांसाहारी पशुओं में से आती है इसलिए उसे मांसाहारी खाना बहुत पसंद आता हैं। परंतु इसके साथ-साथ बिल्ली शाकाहारी भोजन भी करना पसंद करती हैं। बिल्ली को सबसे अधिक प्रिय दूध होता है। अगर आप अपने घर में बिल्ली पाल रहे हैं तो समझ सकते है की आपके घर का सारा दूध वह अकेली पी सकती है। इसके अलावा बिल्ली को भोजन में मछली खाना बहुत पसंद होता है। मछली के सुगंध को बिल्ली दूर से भी पहचान सकती है। इनके खाने का तरीका बहुत ही अलग होता है यह बहुत ही समझदारी तरीके (Essay on Cat in Hindi) से खाना खाती हैं। बिल्लियों को चूहे खाना भी बहुत पसंद होता है। जिस घर में बिल्ली पाई जाती है वहां पर चूहे का निवास नहीं हो सकता क्योंकि चूहे बिल्ली से डर के भाग जाते हैं। वैसे अगर बिल्ली को सिखाया जाए तो घर के खानों को वह हाथ नहीं लगाती।
निष्कर्ष:-
बिल्ली बहुत ही खूबसूरत जानवरों में से एक है। इसकी सुंदरता बहुत ही अच्छी तरीके से भगवान ने बनाई है। यह मासूम जानवरों में से भी आती है। बिल्ली आसानी से किसी की बातों पर नहीं आती। आवाज निकालते समय भी यह धीरे से ही बोलती हैं। लोगो को देखकर यह शोर मचाने का काम भी नहीं करती है। मनुष्यों के वातावरण के साथ यह अपने आप को समझौते के साथ ढाल लेती है।
FAQ:-
1. प्रश्न:- बिल्ली कैसी जानवर होती है?
उत्तर:- बिल्ली एक पालतू जानवर होती है।
2.प्रश्न:- बिल्ली का जीवनकाल कितना होता है?
उत्तर:- एक बिल्ली का जीवनकाल 15 वर्ष होता है।
3.प्रश्न:- बिल्ली का आहार क्या होता है?
उत्तर :- बिल्ली खाने में मछली, दूध और चूहा खाना पसंद करती है।
4.प्रश्न:- बिल्ली के लिए शिकार करना आसान क्यों हो जाता है?
उत्तर:- बिल्ली के नाखून बहुत ही नुकीले होते हैं और यही छोटे-छोटे जानवरों का शिकार करने के लिए मदद करते हैं।
5.प्रश्न:- बिल्ली की कोई तीन विशेषताएं बताएं.
उत्तर:- बिल्ली की तीन विशेषताएं निम्न है:-
- इस के पंजे बहुत तेज होते हैं।
- इसके आंखे इतनी गहरी होती है कि यह दूर का चीज भी आसानी से देख पाती है।
- इनके पास संवेदनशील छोटे छोटे कान होते हैं दूर की आवाज को सुनने में मदद करता है।