इस धरती पर भगवान द्वारा बनाए गए कई सारी ऐसी अमूल्य चीजें हैं जो इस धरती को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है। इंसान का जन्म भी एक बहुत खूबसूरत प्रक्रिया है और इस जन्म से इंसान धरती को और भी ज्यादा बेहतर बना सकता है। हमारे धरती पर कई सारे लोग अपने अपने पसंद के हिसाब से कार्य करते हैं और धरती को बेहतर बनाने में सहयोग देते हैं। देश में करोड़ों की जनता के बीच कुछ ऐसे होनहार और बेहतरीन लोग होते हैं जो कि हर किसी के लिए एक अहम भूमिका निभाते हैं। कई सारे ऐसे पद है जो खुद में ही एक सम्मान है जैसे कि पुलिस, कलेक्टर, नेता, विज्ञानिक, शिक्षक अथवा डॉक्टर (Essay on Doctor in Hindi)। इन सभी पदों को लेकर के लोगों के अपने अपने अलग राय हैं परंतु केवल एक ऐसा पद है जिसके बारे में सब की राय एक जैसी होती है और वह है डॉक्टर का। डॉक्टर हम सबके लिए ईश्वर के समान होता है और इसे ईश्वर कहने में भी कोई बुराई नहीं है।
डॉक्टर कोन होता है?:-
डॉक्टर कहने से यह तात्पर्य है जो व्यक्ति हर किसी को एक समान नजरिए से देख करके उसका सही और सटीक इलाज करें। डॉक्टर का नाम सुनते ही हम सबके मन में एक छवि बैठ जाती है कि हां डॉक्टर है मतलब सफेद कोर्ट में एक व्यक्ति होगा। हमारा मन बहुत ही ज्यादा चंचल है जिस वजह से वह हर आकृति को हूबहू उतार लेता है परंतु डॉक्टर एक ऐसा शब्द है जिसको सुनकर हर किसी को अस्पताल और उससे जुड़ी चीजों की याद आने लगती है। डॉक्टर कई सारे भूमिकाओं को निभाते हैं जिनमें से वह हर किसी को एक नजरिए से देख करके उसका इलाज करते हैं। कई बार डॉक्टर भी लोगों के लिए अपनी सारी जरूरतों को भूलकर कि उनकी सेवा करते हैं परंतु कभी किसी का बुरा नहीं सोचते। डॉक्टर या चिकित्सक हमेशा ही लोगों को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं। इनका पहला काम ये ही होती है कि हर व्यक्ति स्वस्थ और सुरक्षित रहे।
डॉक्टर कैसे बनते है?:-
डॉक्टर बनना इतना आसान नहीं है हर किसी को लगता है कि डॉक्टर है यानी कि आम बात है परंतु डॉक्टर (Essay on Doctor in Hindi) होना बहुत ही ज्यादा मेहनत और समझदारी का कार्य है। डॉक्टर बनने के लिए हमें एमबीबीएस की पढ़ाई करनी होती है जो कि बहुत ज्यादा महंगी और बड़ी पढ़ाई है। यूं ही कोई रातों-रात डॉक्टर नहीं बन जाता डॉक्टर बनने के लिए कई सारी चीजों का त्याग करना पड़ता है और अपने मस्तिष्क को स्थिर करके अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होता है। वैसे तो और भी पदों के लिए अलग-अलग प्रकार की पढ़ाईया होती है परंतु डॉक्टर की पढ़ाई एक ऐसी पढ़ाई है जो कि थोड़ा सी भी चूक होने पर हानि पहुंचा सकती है। इसलिए ही डॉक्टर की पढ़ाई करने के लिए हर साल बहुत सारे लोग प्रयत्न करते हैं परंतु कुछ ही किस्मत वाले लोग डॉक्टर के पढ़ाई कर पाते हैं।
डॉक्टर का कर्तव्य:-
डॉक्टर होना अपने आप में ही एक बहुत गर्व का विषय है। डॉक्टर के कर्तव्य की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है पहले डॉक्टर मरीजों का केवल इलाज करते थे परंतु आज के समय में मरीजों को स्वास्थ्य रखना और उनके सेहत का पूरा ध्यान रखना डॉक्टरों की जिम्मेदारी बन गई है। एक डॉक्टर होने के साथ-साथ वह कई सारे और भी भूमिकाएं निभाते हैं जिस कारण उन्हें अपने घर और चिकित्सालय यानी कि काम और घर दोनों को ही एक साथ चलाना पड़ता है। बूढ़े मां बाप की सेवा करनी पड़ती है यदि पत्नी और बच्चे हैं तो उनका ध्यान रखना पड़ता है साथ ही अपने काम यानी कि मरीजों की देखभाल भी उन्हें करनी पड़ती है। डॉक्टर का यह कर्तव्य है कि वह सही दवाई देकर के और सही इलाज कर के अपने मरीजों का इलाज करें और उन्हें स्वस्थ करने की पूरी कोशिश करें।
आज के समय में डॉक्टर:-
आज का यह भयानक समय कोरोना वायरस की वजह से और भी ज्यादा घातक हो चुका है जहां हम सब केवल डॉक्टर पर ही पूरा विश्वास कर सकते हैं।बीच में कई बार ऐसी खबरें भी आई थी कि डॉक्टर गलत इलाज कर रहे हैं परंतु वे डॉक्टर है कई बार उन्होंने ही हमें मौत से निकाला है इसलिए उन पर भरोसा करने के अलावा कोई और चारा भी नहीं बचता है। एक डॉक्टर होने के साथ-साथ वह एक इंसान भी है भले ही अपने काम में कितना भी माहिर क्यों ना हो परंतु एक इंसान दूसरे इंसान का दर्द देखकर कांप ही जाता है। आज के समय में केवल डॉक्टर ही एक ऐसा तरीका है जिससे इंसान अपने जीवन को बचा सकता है डॉक्टर की कही बातों को सुनकर के अपने जीवन को सुरक्षित कर सकता है। जिन्होंनेभी इन चीजों को नकारा है वह सब आज कहीं ना कहीं बहुत ज्यादा परेशान और बीमारी ग्रस्त हैं।
निष्कर्स:-
वैसे तो हम सब जानते हैं कि कोई भी औदा छोटा या बड़ा नहीं होता परंतु डॉक्टर का औदा सबसे बड़ा होता है क्योंकि वह किसी व्यक्ति की जान को बचाने के लिए सक्षम होते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर को ईश्वर का रूप कहा जाता है और लोगों की जान बचाने के बावजूद डॉक्टर (Essay on Doctor in Hindi) खुद पर कभी भी घमंड नहीं करते। धरती में ईश्वर के रूप में लोग डॉक्टर को ही देखते हैं और डॉक्टर ही केवल एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हर किसी के जीवन और मृत्यु की भागदौड़ अपने हाथ में रखते हैं।
Faq:-
1.प्रश्न:- एक साधारण व्यक्ति डॉक्टर कैसे बन सकता है?
उत्तर:- जब व्यक्ति का लक्ष्य डॉक्टर बनना हो और वह अपने लक्ष को प्राप्त करने के लिए भरपूर प्रयास करे और उसके साथ बहुत कुछ का त्याग भी करे, तब जाकर वे डॉक्टर बन पाएंगे।
2.प्रश्न:- डॉक्टर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है?
उत्तर:- डॉक्टर बनने के लिए बहुत सी पढ़ाई होती है आप जिस चीज के स्पेशलिस्ट बनना चाहते है उसकी पढ़ाई कर सकते है परंतु सबसे ज्यादा डॉक्टर एमबीबीएस ही कर के डॉक्टर का डिग्री हासिल करते है।
3.प्रश्न:- डॉक्टर की भूमिका क्या है?
उत्तर:- डॉक्टर की भूमिका मानव जीवन में एक ईश्वर की भांति है जो मानव को जीवन प्रदान करता है।
4.प्रश्न:- मानव के लिए डॉक्टर का महत्व क्या है?
उत्तर:- मानव के लिए डॉक्टर का महत्व सबसे अधिक होता है क्युकी एक मरते व्यक्ति को दुबारा जिंदा करने का चमत्कार एक डॉक्टर के पास ही होता है। इसलिए कहते है कि ईश्वर के बाद दूसरा डॉक्टर ही होता है जो मनुष्य को जीवन प्रदान करता है।
5.प्रश्न:- डॉक्टर का जीवन कैसा होता है?
उत्तर:- डॉक्टर का जीवन बहुत ही व्यस्त होता है उन्हें हमेशा अपने निजी जीवन और चिकित्सक जीवन को अलग अलग रखना होता है और दोनों को समय देते हुए साथ लेकर चलना होता है। एक डॉक्टर (Essay on Doctor in Hindi) का जीवन साधारण व्यक्ति के जीवन से अलग होता है।