Home निबंध Essay on Election in Hindi

Essay on Election in Hindi

लोक तांत्रिक देश ऐसा देश होता है जहां पर चुनाव और सत्ता का रहना बहुत ही जरूरी है। इस देश को चलाने के लिए राजनेताओं का चुनाव होना बहुत ही आवश्यक माना जाता है। चुनाव न केवल एक राजनीति का हिस्सा है बल्कि इससे पूरा देश जुड़ा होता है। भारत को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश माना जाता है जो कि विश्व भर में अपने लोकतंत्र से प्रसिद्ध है इसलिए यहां चुनाव होना बहुत जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया से ही भारत में अनुशासन व कानून व्यवस्था चलती है। हमारे देश को आगे बढ़ाने के लिए राजनेता (Essay on Election in Hindi) अधिक प्रयास करते हैं और सही राजनेता को चुनना ही चुनाव होता है जो कि एक आम नागरिक के हाथ में होता है नागरिक चाहे तो राजनेता को बदल सकता है और चाहे तो शासन बदल भी सकता है। चुनाव का होना आवश्यक है इसलिए यह पुराने समय से चलता आ रहा है।

Table of Contents

लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका:-

चुनाव लोकतंत्र में होना बहुत जरूरी है क्योंकि चुनाव के बिना स्वस्थ और स्वच्छ लोकतंत्र बन नहीं सकता। चुनाव के नियमित रूप से होना ही लोकतंत्र को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है। लोकतांत्रिक देश में चुनाव का होना बहुत ज्यादा जरूरी है यहां जनता अपने संसाधनों विधायक तथा न्यायपालिकाओं का चुनाव करती है। भारत दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है जहां पर करोड़ों नागरिकों के मत से चुनाव को संभव किया जाता है। एक देश में राजनेताओं का चुनाव देश के नागरिकों के हाथ में होता है 18 वर्ष से बड़े हर एक नागरिक को चुनाव करने का अधिकार है। नागरिक अपने दृष्टिकोण में रखकर सही राजनेताओं का चुनाव करते हैं जो कि उनके क्षेत्र, इलाके व देश (Essay on Election in Hindi) के विकास का निर्माण करते हैं। देश की लोकतांत्रिक को चलाने के लिए नागरिकों द्वारा दिया गया एक एक मत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। चुनाव से भी देश के हर एक नागरिको की महत्वता समझ में आती है।

चुनाव से देश में राजनीति बनी रहती है और इससे नागरिकों को एक ऐसा विकल्प मिलता है जिससे वह जैसा चाहे वैसे नेता को देश का राजा बना सकते हैं। चुनाव नहीं होगा तो इस देश का परिणाम बहुत ही ज्यादा मैं अभय हो सकता है।

चुनाव की आवश्यकता:-

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि चुनाव की आवश्यकता क्यों पड़ती है तो हम बता दे कि जिस प्रकार देश को चलाने के लिए एक राजनेता की जरूरत पड़ती है उसी प्रकार उनका चुनाव होना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है। अगर कोई देश में राजनेता नहीं होंगे तो वह देश पूरी तरीके से कानून मुक्त हो जाएगा और नागरिकों के मन में जो आएगा वो वही करेंगे। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। देश में कानून व्यवस्था को चलाने के लिए एक राजनेता का होना बहुत जरूरी होता है। चुनाव (Essay on Election in Hindi) से नागरिक अपने चयन के अनुसार नेता को मतदान से विजय बनाते है और सालों में चुनाव होने का कारण यही है कि अगर कोई राजनेता अपने क्षेत्रफल को अच्छे से संभाल नहीं पाता और नागरिक उनसे संतुष्ट नहीं है तो वह अगले चुनाव में दूसरे राजनेता वा उम्मीदवार को भारी मतों से जीता सकते हैं। चुनाव की प्रक्रिया हर साल की जाती है और चुनाव को नागरिकों का अधिकार माना जाता है।

चुनाव का प्रचार व प्रसार:-

चुनाव चाहे प्रधानमंत्री का हो या छोटे से क्षेत्र के पार्षद का, चुनाव बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। उम्मीदवारों के बीच में यह बहुत ही बड़ी प्रतियोगिता होती है। चुनाव का प्रचार और प्रसार सबसे ज्यादा मायने रखता है। देश के नागरिकों के सामने जो भी प्रस्ताव रखा जाता है उसे देखकर ही नागरिक सही राजनेता को चुनते हैं इसलिए चुनाव (Essay on Election in Hindi) का प्रचार होना बहुत जरूरी है। हर एक उम्मीदवार नागरिकों से बहुत से वादे करते हैं और हो सके तो जीतने के बाद उसे पूरा भी करते हैं। राजनीति में अक्सर भ्रष्टाचार आ ही जाता है परंतु भ्रष्टाचार मुक्त राजनेता ही देश की आर्थिक व्यवस्था को सही ढंग से संभालता है। चुनाव के प्रचार व प्रसार में कई सारी रैलियां निकाली जाती है जिसमें राजनेता खुद जाकर नागरिकों से मतदान देने की मांग करते हैं। यह वह समय होता है जब नागरिक जैसा चाहे वैसा नेता अपने देश में ला सकते है। चुनाव का सबसे एहम समय प्रचार ही होता है।

मतदान कैसे दिया जाता है?

मतदान देने के लिए लोगों को मतदान केंद्र जाना होता है। चुनाव की सारी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती हैं। लोगो को आने जाने में कोई तकलीफ ना हो इसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सरकार की होती है मतदान से पहले प्रचार व प्रसार होता है और 18 वर्ष से बड़े हर एक नागरिक मतदान देने के लिए जाते हैं और अपने चुनाव के अनुसार राजनेता को चुनते है। पहले के समय में मतदान पर्ची पर ठप्पा लगाकर दिया जाता था परंतु आज के समय में यह इलेक्ट्रिक द्वारा हो गया है। मतदान केंद्र में वोट की सुरक्षा पुलिस द्वारा की जाती है।

चुनाव प्रणाली:-

राजनीति में चुनाव प्रणाली को संभालना बहुत ही आवश्यक कार्य होता है इसमें हर एक राजनेता की एक चुनाव चिन्ह होता है जिसे देखकर नेता की पहचान होती है। चुनाव चिन्ह से ही व्यक्ति को मतदान किसको देना है यह पहचानते हैं। सबसे बड़ा चुनाव विधानसभा का होता है जो कि हर साल 5 वर्ष के अंतराल पर किया जाता है 5 साल बाद चुने गए कार्यकर्ता को नेता बनाया जाता है। बहुत सारे चुनाव अलग-अलग चरणों में संपन्न किया जाते है और सभी के अलग-अलग प्रणाली होती है। मतदान देना हर एक नागरिक का अधिकार माना जाता है।

निष्कर्ष:-

हर एक देश के लिए चुनाव एक बहुत ही अहम चरण होता है जिसमें देश को संभालने वाले नेता का चुनाव किया जाता है। एक राजनेता की जिम्मेदारी केवल उसका देश नहीं होता बल्कि एक देश को दूसरे देश के प्रति समझौता करके चलना भी होता है। देश के विकास स्तर को बढ़ाने के लिए राजनीति एक बहुत ही बड़ा कार्य होता है। भारतीय लोकतांत्रिक देश में राजनीति बहुत महत्व रखता है।

FAQ:-

1.प्रश्न:- चुनाव क्या है?

उत्तर:- लोकतांत्रिक देश के लिए चुनाव एक बहुत ही एहम चरण होता है जिसकी मदद से नेता का चयन किया जाता है और उसे राजनीति का कार्यभार सौंपा जाता है।

2.प्रश्न:- राजनीति में चुनाव का प्रचार किस प्रकार किया जाता है?

उत्तर:-  राजनीति में चुनाव का प्रचार बहुत ही धूमधाम से होता है, हर एक उम्मीदवार नागरिकों से बहुत से वादे करते हैं और हो सके तो जीतने के बाद उसे पूरा भी करते हैं, चुनाव चिह्न के पर्चे बटवाए जाते है जिससे वो अपनी छवि बनाए रखे।

3.प्रश्न:- मतदान के लिए इलेक्ट्रिक मशीन कब से चालू हुई?

उत्तर:- मतदान के लिए इलेक्ट्रिक मशीन 1999 से शुरू हो गई थी।

4.प्रश्न:-  भारत में चुनाव क्यों जरूरी है?

उत्तर:- भारत एक जाना माना लोकतांत्रिक देश है इसलिए यहाँ चुनाव होना बहुत जरूरी है।

5.प्रश्न:- विधानसभा चुनाव कितने साल के अंतराल में होता है?

उत्तर:- 5 साल के अंतराल में विधानसभा चुनाव की जाती है।