भारत को त्योहारों का देश के नाम से जाना जाता है। यहां विभिन्न संस्कृतियों व विभिन्न धर्मों वाले लोग निवास करते हैं। भारत में कई प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। हर साल लोग त्यौहारों का इंतजार पूरे उत्साह और उमंग के साथ करते हैं। भारतीय लोगों के जीवन में त्योहारों एक अलग ही महत्व होता है। त्योहार के समय लोगों का जीवन खुशियों से भर जाता है। प्रत्येक भारतीय त्योहार को अपने-अपने ढंग से मनाते हैं। त्योहार के समय पूरे भारत में भाईचारा जैसे व्यवहार दिखाई देते हैं। भारत में बहुत सारे धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं जैसे कि- दशहरा, दिवाली, होली, रक्षाबंधन ,गणेश चतुर्थी ,नवरात्रि, मकर संक्रांति, छठ पूजा, पोंगल, भाई दूज ,इत्यादि शामिल है। इसके अलावा भारत में राष्ट्रीय त्योहारों को भी पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है व इन त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता है ।राष्ट्रीय त्योहार जैसे कि- गांधी जयंती, गणतंत्र दिवस ,स्वतंत्रता दिवस, यह तीन भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है।
भारत में त्योहारों की महत्वता:-
भारत अपने आप में एक बहुत ही खुशहाल व समृद्ध देश है। भारत अलग-अलग त्योहारों से मिलकर बना है इसीलिए भारत में त्योहार का एक अलग ही महत्व होता है। भारत बिना त्यौहार के कुछ भी नहीं है। भारत में कई प्रकार के त्यौहार मनाए जाते है परंतु सभी त्योहार अपने साथ खुशियां, समृद्धि ,उल्लास जैसे भावनाएं लेकर आती हैं ,जिसके कारण मानव जीवन खुशहाल बनता है। जीवन के किसी भी मोड़ पर आने वाले कठिनाइयों व दिक्कतों से उबरने में त्योहार बहुत ही सहायता करता है ।यह लोगों के जीवन में एक अलग ही उत्साह के साथ आता है और लोगों के दुख- दर्द को दूर कर देता है ,इसलिए भारतीय लोगों के जीवन में त्योहार एक अहम हिस्सा है। त्योहार मानव जीवन में परिवर्तन का अवसर देता है यही कारण है कि त्योहार का भारतीय लोगों के जीवन मे विशेष महत्त्व है।
त्योहारों के प्रकार:-
भारत में विभिन्न संस्कृतियों और विभिन्न धर्मों वाले लोग निवास करते हैं इसीलिए भारत में अलग-अलग प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। सभी त्यौहार को अपने-अपने धर्म वाले लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। भारत में मनाए जाने वाले त्योहार को मुख्यतः हम दो प्रकार में बांट सकते हैं ।जैसे कि-
1. धार्मिक त्योहार:-
धार्मिक त्योहार वह त्योहार हैं जिसके अंतर्गत अलग-अलग धर्म वाले लोग अपने अपने तरीके से मनाते हैं। इसके अंतर्गत कुछ भारतीय त्योहार और उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यता होती है। यहां इन धार्मिक त्योहारों में से कुछ मुख्य त्योहार हैं:-
दिवाली:-
दिवाली भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली के त्यौहार की तैयारी लोग 1 महीने पहले से ही शुरु कर देते हैं इस त्यौहार के आगमन के साथ खुशी और उल्लास का भी आगमन होता है। लोग अपने घरों व दुकानों की साफ सफाई करके उसे अच्छे से फूलों और लाइट की मदद से सजाते हैं। दिवाली के दिन लोग देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। दिवाली के दिन पूरा भारत दीयों की रोशनी से जगमगा उठता है। और दिवाली के दिन बच्चे पटाखे फोड़ते हैं और इस दिन लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटते हैं।
होली:-
होली भारत में मनाए जाने वाला एक विशेष त्योहार है। होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। क्योंकि इस दिन सभी लोग मिलकर एक दूसरे को रंग -गुलाल लगा कर खुशियां बांटते हैं। और मिठाइयां खाते हैं। इस त्यौहार का उद्देश्य मौज मस्ती करना होता है। इस दिन को लोग पूरे खुशी के साथ नाचते -गाते हुए मनाते हैं।
रक्षाबंधन:-
रक्षाबंधन भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। यह त्यौहार भाई बहन के रिश्ते को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। इस दिनो बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाते हैं। बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देने के साथ-साथ एक विशेष तोहफा भी देता है। यह त्यौहार ना सिर्फ एक भाई बहन के रिश्ते को बल्कि पूरे पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है।
नवरात्रि:-
नवरात्रि भारत में मनाए जाने वाला एक विशेष प्रकार का त्यौहार है। भारतवासी इस त्यौहार को पूरे विधि विधान के साथ मनाते हैं। इस त्यौहार के अंतर्गत पूरे 9 दिन के लिए दुर्गा माता की मूर्ति का स्थापना किया जाता है। और इस मूर्ति का सुबह-शाम पूरे विधि विधान के साथ पूजा किया जाता है। लोग नवरात्रि के दौरान 9 दिन का उपवास भी करते हैं और देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूरी विधि विधान के साथ पूजा करते हैं। 9 दिन पूर्ण होने के साथ हवन करने के बाद मूर्ति को विसर्जित कर दिया जाता है।
गणेश चतुर्थी:-
गणेश चतुर्थी भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक हैं। इस त्योहार को मनाने के पीछे धार्मिक कारण है। इस त्योहार के अंतर्गत गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना पूरे 11 दिनों के लिए किया जाता है। और पूरे 11 दिनों तक सुबह शाम गणेश भगवान की आरती की जाती है। और 11 दिन पूर्ण होने के साथ पूरे विधि विधान के साथ हवन करवाने के बाद गणेश भगवान की मूर्ति को विसर्जित कर दिया जाता है।
2. राष्ट्रीय त्योहार:-
भारत में धार्मिक त्योहार के साथ-साथ राष्ट्रीय त्योहार भी मनाए जाते हैं। लोगों के जीवन में धार्मिक त्योहार के साथ-साथ राष्ट्रीय त्योहार का भी एक अलग महत्व होता है। भारत में प्रमुख तीन राष्ट्रीय त्योहार मनाए जाते हैं, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस ,गांधी जयंती,। भारतीय लोग राष्ट्रीय त्योहार को पूरे सम्मान के साथ हर साल मनाते हैं क्योंकि यह त्यौहार हमें हमारे वीर बलिदान पुरुषों की याद दिलाती है। यह त्योहार हमारे देशभक्त नेताओं की याद दिलाती है। जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन त्योहारों के दौरान पूरे भारत के वातावरण में देशभक्ति की भावना भर जाती है।
निष्कर्ष:-
इस प्रकार भारतीय त्योहार भारत में निवास करने वाले लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। वे इन त्योहारों का तहे दिल से सम्मान करते हैं। इसीलिए इन त्योहारों के आगमन के साथ-साथ लोगों के जीवन में खुशियां, उत्साह ,उमंग भी आ जाता हैं। इसीलिए भारत को विभिन्न संस्कृतियों वाला देश कहा जाता है।