Home निबंध Essay on Health is Wealth in Hindi

Essay on Health is Wealth in Hindi

एक मनुष्य के लिए उसका स्वास्थ्य सही रहना बहुत जरूरी होता है इसलिए कहते हैं स्वास्थ्य ही धन होता है। हमारे जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव बना रहता है परंतु उस परिस्थिति से गुजरने के लिए हमारे पास अच्छा स्वास्थ्य रहना बहुत जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य एकदम स्वस्थ (Essay on Health is Wealth in Hindi) रहता है तो वह किसी भी परेशानी का सामना आसानी से कर पाता है। जीवन में स्वस्थ रहना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। धन और स्वास्थ्य दोनों एक दूसरे पर ही निर्भर करते है। जिसके पास ज्यादा धन होता है उसके पास अच्छा स्वास्थ्य भी होता है और जिसके पास अच्छा स्वास्थ्य होता है वही अच्छा धन कमा पाता है। इसलिए स्वास्थ्य जीवन में रहना बहुत ज्यादा जरूरी है। हमारा समय बुरा हो या अच्छा स्वास्थ्य सदैव हमारे साथ होता है, अच्छे स्वास्थ्य से ही हम किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। एक अच्छा स्वास्थ्य भगवान का दिया हुआ आशीर्वाद होता है जिसको बनाए रखना हमारा कर्तव्य होता है।

Table of Contents

मानसिक कल्याण के लिए स्वस्थ:-

एक व्यक्ति के मानसिक कल्याण के लिए स्वास्थ्य बहुत जरूरी होता है। एक व्यक्ति को मानसिक कल्याण बचपन से ही शुरू हो जाता है धीरे धीरे बच्चा बहुत कुछ सीखता है। शिक्षा से लेकर ज्ञान सभी को ध्यान पूर्वक समझने के लिए अच्छा स्वास्थ रहना बहुत जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य से ही व्यक्ति का मानसिक (Essay on Health is Wealth in Hindi) विकास और शारीरिक विकास होता है। हम अपनी रोजाना जीवन का उदाहरण लेकर भी समझ सकते हैं कि जब हम स्वस्थ रहते हैं तो हर काम बहुत ही आसानी से कर लेते हैं परंतु अगर हम अस्वस्थ रहते हैं तो छोटा सा छोटा काम भी हमें बहुत ज्यादा कठिन लगने लगता है। ठीक उसी प्रकार अस्वस्थ रहने से हमारी मानसिकता पर बहुत गहरा असर पड़ सकता है। अस्वस्थ व्यक्ति का मस्तिष्क धीरे काम करने लगता है और वही देखा जाए तो स्वस्थ व्यक्ति का मस्तिष्क एकदम ही तेज होता है और वह किसी भी प्रश्न का उत्तर बहुत जल्दी दे पाता हैं इसके अलावा कार्य की गतिविधियों में भी तेजी आती है। जीवन में व्यक्ति का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या करें?

अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी होता है। और अगर हमारे पास स्वास्थ्य जीवन होगा तो हमें बहुत ही अच्छा जीवन शैली मिलेगा। अपने जीवन को बेहतरीन बनाने के लिए स्वास्थ्य का सही रहना बहुत जरूरी होता है। और स्वस्थ रहने के लिए हमें समय सारणी का पालन करना बहुत जरूरी होता है। अक्सर लोग अपने आलस्य के कारण अपने जीवन को ऐसा बना लेते हैं की खाने-पीने का भी समय उनके पास नहीं होता और यही कारण होता है कि वह समय समय पर बीमार हो जाते हैं। व्यक्ति की असफलता (Essay on Health is Wealth in Hindi) का कारण भी अस्वस्थ शरीर ही बनता है। अगर व्यक्ति अस्वस्थ रहेगा तो उसका कोई भी कार्य समय पर नहीं हो पाएगा और सफलता के रास्ते पर चलते चलते उसे असफलता ही मिलेगी।

अगर आप असफलता नहीं चाहते हैं तो जीवन में स्वस्थ रहना शुरू कर दीजिए। समय पर भोजन करना और भोजन के साथ-साथ अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वह सभी कार्य करना जो मनुष्य के लिए बहुत अच्छा होता है इससे व्यक्ति एक अच्छी जीवन शैली में स्वस्थ रह पाएगा।

स्वास्थ्य पर वातावरण का प्रभाव:-

हमारे वातावरण में भी स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। अगर हमारे आस पास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है तो हम सदैव स्वस्थ रहेंगे। नकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक ऊर्जा इन दोनों का प्रभाव भी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा पड़ता है अगर देखा जाए तो जो व्यक्ति हमेशा सकारात्मक सोच रखता है वह हमेशा स्वस्थ रहता है। अभी मस्तिष्क में नकारात्मक ऊर्जा रखने से हमारा ध्यान कभी भी एक जगह एकत्रित नहीं रहता है समय पर हम काम भी नहीं कर पाते हैं और परिणाम यह होता है कि इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर होने लगता है। इसी प्रकार हमारे वातावरण का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर बना रहता है हमें अपने वातावरण को बहुत ही शुद्ध रखना चाहिए जिससे यह हमारे स्वास्थ्य पर हावी ना हो सके।

धन से बढ़कर है स्वास्थ्य:-

आज के समय में लोगों के बीच प्रतियोगिता इतनी ज्यादा बढ़ गई है के लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हर कोई धन कमाने के चक्कर में अपने स्वास्थ्य को जला रहा है। परंतु हमें यह सोचना चाहिए कि अगर व्यक्ति के पास अच्छा स्वास्थ्य ही नहीं रहेगा तो वह धन का क्या करेंगे। धन से बढ़कर एक व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य होना चाहिए अगर हमारे पास अच्छा स्वास्थ्य है तो हम किसी भी कीमत पर धन कमा सकते हैं परंतु एक अस्वस्थ व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को ना देखते हुए केवल धन को ही अपना जीवन (Essay on Health is Wealth in Hindi) मान बैठा है तो उसका जीवन ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता क्योंकि अस्वस्थता के कारण उसके शरीर में कई सारी बीमारियां उत्पन्न होने लगती है और ध्यान ना देने के कारण यह व्यक्ति की जान भी ले सकती हैं। इसलिए जीवन में धन से बढ़कर स्वास्थ्य को ऊंचा स्थान दिया गया है। अपने जीवन में स्वास्थ्य को बनाए रखें तो धन खुद ब खुद आपके पास आएगा।

वर्तमान समय में स्वास्थ्य और धन:-

वर्तमान समय बहुत ज्यादा व्यस्त हो गया है परंतु इसमें ध्यान और स्वास्थ्य दोनों को एक बराबर मानकर चलने से ही आपकी जीवन शैली खुशहाल बन पाएगी। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है इसके साथ सुबह जल्दी उठे, समय पर भोजन करें और अपने शरीर को कार्य में व्यस्त रखें। इसके अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आलस्य को दूर भगाना भी जरूरी है। हम सभी जानते हैं कि व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य होता है। एक आलसी व्यक्ति के पास ना तो स्वस्थ शरीर होता है और ना ही धन होता है क्योंकि वह अपना पूरा जीवन आलस्य में बिता देते हैं। परंतु ऐसा ना करते हुए हमें अपने स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखना है और अपने व्यस्त जीवन में तरक्की भी करना है।

निष्कर्ष:-

स्वास्थ्य ही व्यक्ति का धन होता है। अपने जीवन में स्वस्थ रहना ही अमूल्य धन है जो कि आपको हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाता है। अपने जीवन को इस प्रकार बनाएं की किसी भी रास्ते में आप अस्वस्थ ना हो पाए और वातावरण आपके स्वास्थ्य को बनाए रखें। वर्तमान समय में धन को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है क्योंकि आज के समय में कोई भी कार्य बिना धन के असंभव है परंतु धन को पाने के लिए एक अच्छा स्वास्थ्य होना बहुत जरूरी है इसलिए प्रथम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें उसके बाद ही धन को महत्व दें।

1.प्रश्न:- स्वास्थ्य को धन क्यों कहा गया है?

उत्तर:- स्वास्थ्य को धन इसलिए कहा जाता है क्योंकि अगर हमारा स्वास्थ्य अच्छा होता है तो हमारा जीवन सुखद व्यतीत होता है।

2.प्रश्न:- जीवन में स्वस्थ रहने का नियम क्या है?

उत्तर:- स्वस्थ रहने के लिए अपने रोजाना के जीवन को समय सारणी अनुसार चलाना चाहिए।

3.प्रश्न:- प्रसन्न व्यक्ति स्वस्थ कैसे रहता है?

उत्तर:- जो व्यक्ति अपने जीवन में खुश रहते हैं वह किसी भी परिस्थिति को अपनाना जानते हैं वह सदैव स्वस्थ रहते है।

4.प्रश्न:- स्वास्थ्य से हमारी मानसिकता पर कितना असर पड़ता है?

उत्तर:- स्वास्थ्य से हमारी मानसिकता पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति का मस्तिष्क साफ और स्वस्थ रहता है और वह सभी काम अच्छे से कर पाता है परंतु अगर व्यक्ति अस्वस्थ रहता है तो वह कोई भी काम सही समय पर नहीं कर पाता।

5.प्रश्न:-स्वास्थ्य को ईश्वर का वरदान क्यों माना गया है?

उत्तर:- स्वास्थ्य को ईश्वर का वरदान इसलिए माना गया है क्योंकि ईश्वर ने हमें एक बहुत ही अच्छा स्वस्थ्य शरीर दिया है और उससे अच्छा रखना हमारी जिम्मेदारी है।