आज के समय में देश में खेल का काफी महत्व है। आज की युवा पीढ़ी की रुचि खेलकूद में अधिक होती है। जिसके कारण हमारे भारत देश को देश के कोने कोने से नए नए खिलाड़ी मिलते हैं। जो कि नेशनल लेवल पर जीत कर हमारे भारत देश का नाम रोशन करते हैं। हमारे भारत देश में अलग-अलग प्रकार के खेलों का अलग अलग महत्व है ।परंतु हमारे भारत देश का राष्ट्रीय खेल है हॉकी, जो कि आज के समय में हमारे देश के युवा पीढ़ियो द्वारा खेला जाता है। हॉकी खेल हमारे देश में लंबे समय से खेला जा रहा है। इसीलिए हमारे भारत देश के लिए हॉकी खेल का एक अलग ही महत्व है। इस खेल से कई ऐतिहासिक कहानियां भी जुड़ी हुई है। किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल निर्धारित करने का सबसे स्पष्ट कारण यह है की वह खेल उस देश के लोगों के दिलों में गर्व का कारण होना चाहिए।
हॉकी खेल क्या है:-
हॉकी एक प्रकार का खेल है जो कि युवाओं द्वारा खेला जाता है। हॉकी खेल भारत का राष्ट्रीय खेल है। यह शायद आज के समय में खेला जाने वाला सबसे प्राचीन खेलों में से एक है। ग्रीस में ओलंपिक के प्राचीन खेलों की शुरुआत से पहले लगभग 1200 साल पहले छड़ी की माध्यम से 1 गेंद का मार्गदर्शन करके यह खेल को खेला जाता था। इस खेल को दुनिया में बहुत पुराने समय से खेला जा रहा है। इस खेल को या तो घास के मैदान पर या फिर एक साथ मैदान पर खेला जाता है। दिखने में यह मैदान एक साफ चटाई की तरह होता है। इस खेल के अंतर्गत दो टीम होती है । दोनों टीम के अंतर्गत 11-11 खिलाड़ी होते हैं ।जो कि आपस में मुकाबला करके पॉइंट स्कोर करते हैं। जब तक मैच की समाप्ति नहीं हो जाती तब तक खिलाड़ियों को चौकन्ना रहना पड़ता है ।और उनके पॉइंटस् प्राप्ति के आधार पर एक टीम को विजई घोषित किया जाता है।
हॉकी का इतिहास:-
हॉकी आज के समय में खेले जाने वाला प्राचीन खेलों में से एक है। पुराने समय में जब स्कॉटलैंड में गॉलवे के नियमों ने हॉकी के खेल को प्रतिबंधित किया था। तब यह खेल को छोटी सी छड़ी और गेंद के सहारे खेला जाता था। यह खेल ब्रिटिश सरकार के राज के दौरान पेश किया गया था। इस खेल को ब्रिटिश सरकार द्वारा 19वीं सदी में एक लोकप्रिय स्कूल खेल के रूप में विकसित किया गया था। 1921 में लंदन हॉकी संघ की स्थापना की गई थी। और उसके बाद 1924 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की स्थापना मुख्य रूप से दुनिया में ब्रिटिश खेल के रूप में की गई थी। भारत में 1855 में पहली हॉकी क्लब को कोलकाता में स्थापित किया गया था। बंगाल हॉकी भारत का पहला हॉकी संघ है जो कि 1960 में स्थापित किया गया था। भारत में 1928 में पहली बार ओलंपिक में भाग लिया था।
भारत ने 1928 में हॉकी मैच में भाग लिया था और जीता था। भारत 1928 में हॉकी में विश्व विजेता रह चुका है। और ओलंपिक खेल 6 गोल्ड मेडल जीता है। सन 1928 से 1956 तक के बीच में बुद्धिमान युवा खिलाड़ियों द्वारा विजय प्राप्त करके देश को गौरवान्वित किया है। इसीलिए 1928 से 1956 तक का समय भारतीय हॉकी के लिए स्वर्ण काल के रूप में जाना जाता है।
भारत में हॉकी का महत्व:-
हॉकी भारत का बहुत ही महत्वपूर्ण खेल है ।क्योंकि भारत को हॉकी के क्षेत्र में कई वर्षों तक विश्व विजेता बनाया है। इसलिए हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल के रूप में माना जाता है। और इसका सम्मान पूरे भारतवासी गर्व के साथ करते हैं। यह खेल भारत में प्राचीन समय से खेला जा रहा है। इस खेल को बुद्धिमान खिलाड़ियों द्वारा भारत की जड़ों में गहराई तक कमाने में पूरा योगदान दिया गया है। हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल, भारत में हॉकी के स्वर्ण काल के कारण चुना गया था। क्योंकि उस समय भारत की युवा पीढ़ी द्वारा इस खेल को बड़े ही दिलचस्पी के साथ खेला जाता था। और इस खेल मे पहले के समय में गोल्ड मेडल हासिल किया गया था। जो कि भारत के लिए काफी सम्मान की बात है। हॉकी भारत में तो खेला हि जाता है ,परंतु यह दुनिया के अलग-अलग देशों द्वारा भी बड़ी दिलचस्पी के साथ खेला जाता है। हॉकी के क्षेत्र में हमारे भारत ने काफी तरक्की हासिल की है। ऐसा लगता है कि यह कभी खत्म नहीं होगा और हॉकी के लिए लोगों के दिलों में प्यार ,आदर ,सम्मान के कारण हॉकी का स्वर्ण युग एक दिन वापस जरूर आएगा।
हालांकि आज के समय में हॉकी का महत्व धीरे- धीरे कम होते जा रहा है । क्योंकि आज के समय में लोगों की दिलचस्पी हॉकी से ज्यादा अन्य खेलों में देखा जा रहा है। इसीलिए भारत सरकार द्वारा हॉकी को सब लोगों के दिलों में वापस लाने के लिए कुछ प्रयत्न करने पड़ेंगे। हॉकी के क्षेत्र में प्राचीन काल के समय में भारत ने काफी तरक्की और नाम हासिल किया है। इस खेल को उतना ही माता के साथ देखा जाता है जितना कि पहले देखा जाता था । आज के समय में बहुत लोग ऐसे हैं जो कि फौजी में रुचि रखते हैं। और हमारे भारत सरकार द्वारा भी हमारे राष्ट्रीय खेल की उपयोगिता और महत्वता को समझाते हुए इसे पूरे गर्व और सम्मान के साथ लोगों को इनका महत्व समझाने का प्रयास किया गया हैं।
निष्कर्ष:-
हॉकी प्राचीन समय से खेले जाने वाला एक बहुत ही अच्छा खेल है। और आज के समय में विद्यार्थियों के द्वारा इसे बहुत ही प्रसन्न किया जाता है। यह बहुत ही सरल और सीधा सा खेल है । हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है इसलिए इस खेल को भारत वासियों द्वारा दिल से इज्जत और सम्मान दिया जाता है। खेल के द्वारा हमारे भारत देश में काफी नाम कमाया है। पहले के समय से हि इस खेल को बड़ी दिलचस्पी के साथ खेला जाता हैं । भारत देश ने हॉकी के कई सारे मैच जीतकर भारत को गोल्ड मेडल प्रदान किया हैं। इसीलिए आज के समय में हॉकी मैच को खेलने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है। भारतीय हॉकी की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार ने हॉकी खेलने वाले विद्यार्थियों के लिए धन कोष और वित्त सुविधा के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई है।