Home निबंध Essay on Incredible India in Hindi

Essay on Incredible India in Hindi

हम सभी को पता है हमारा भारत देश कितना बड़ा है और इस देश में अनेक धर्म और समुदाय के लोग रहते हैं। अनेक धर्म होने के बात भी सब में उतने ही एकता बनी हुई है जो कि एक धर्म में होती है। भारत में अलग धर्म के लोगों का अपना एक अलग त्यौहार होता है परंतु जाती धर्म को ना देखते हुए   पूरा भारत उसे धूमधाम से मनाता है। अनेक धर्मों का एक साथ रहना भारत में एकता का प्रतीक है। भारत की लोकप्रियता उसकी संस्कृति से है। इन्हीं सब कारणों से हमारा भारत एकता वाला और अतुल्य भारत बन जाता है। भारत की ऐसी कई सारी चीज़े है जिन्हे भारत के राष्ट्रीय बनने का सम्मान प्राप्त हुआ है जैसे भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन , भारत की राष्ट्रीय  पक्षी मोर , राष्ट्रीय पशु बाघ, भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।

Table of Contents

भारत की संस्कृति:-  

भारत की संस्कृति प्राचीन काल से ही देखी जा रही है। भारत की संस्कृति अलग अलग धर्मो के हिसाब से है, हर धर्म की  अपनी संस्कृति, अपनी प्रथाएं  है। भारत की अलग अलग भाषाओं का संगीत भी यहां की संस्कृति को दर्शाता है। इस देश में हर त्योहार और रसमो के लिए अलग अलग संगीत है जो खुशी के साथ आनंद पूर्वक गाई जाती है।भारत में अनेक रीति रीवाज प्रचलीत है।हर धर्म अपने अपने रीति रिवाजों के हिसाब से त्योहार मनाते है।यहाँ हर धर्म में एकता भी देखने को मिलती है।यहाँ अनेक चित्र और कलाएं भी प्रचलित है।यहाँ अनेक प्रकार के नृतय कलाएं भी देखने को मिलती है।यहाँ लोगों के अंदर धर्म के साथ साथ अपने देश के प्रति भक्ति भी दिखाई देती है।भारत मे अलग अलग राज्यो में अलग अलग पेहनावा प्रचलित है।भारतीय संस्कृति की पूरी दुनिया मे तारीफ की जाती है।

भारत की भाषाएं:-

भारत भूमि अनेक भाषाओं के लिए जानी जाती है।भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती है।जैसे- पंजाब में पंजाबी ,बिहार में भोजपुरी ,हरियाणा में हरियाणवी, गुजरात मे गुजराती,बंगाल में बंगाली,केरल में तेलगु, तमिल नाडू में मलयालम, महाराष्ट्र में मराठी ,कर्नाटक में कनाडा,राजस्थान में मारवाड़ी आदि। भारत में कुल 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है।बाकी भाषाओं को बोली का दर्जा दिया गया है।भारत कि सारी भाषाएँ संस्कृत भाषा से ली गयी है।संस्कृत सिर्फ भारत की ही नही बल्कि पूरे विश्व की सबसे पहली भाषा है।इसे देवभाषा के नाम से भी जाना जाता है।भारत में अनेक कलाओं का चित्रण भी देखने को मिलता है।जैसे- चित्र कला,मूर्ति कला,नृत्य कला आदि।भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है।यह विश्व की तीसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है।हिंदी के अलावा अंग्रेजी भी भारत की दूसरी सबसे बड़ी भाषा है।हिंदी के अलावा बंगाली भाषा भी पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है।

भारत की सुंदरता:-  

हमारे देश की प्रकृति ही यहां  की सुंदरता को दर्शाती है। भारत देश में अनेक तीर्थ स्थल है, जहां पर देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आपको हर राज्य में एक तीर्थ स्थल जरूर मिलेगा। यहां की प्रकृति पहाड़, झील , समुद्र ,महासागर और नदियां सभी का महत्व प्राचीन काल से ही है। भारत के बहुत सारे मंदिर ऐसे भी है जिनका रहस्य प्राचीन काल से जुड़ा है।हिन्दू धर्म में जिन भगवानों को पूजा जाता है उनकी जन्म भूमि भी भारत में ही है। हमारी भारत की सुंदरता इतनी मशहूर है कि देश विदेशो से लोग यहां की प्रकृति की दर्शन करने आते है।

भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती यहां की ग्रामीण क्षेत्र है जहां खेत खलिहान होती है। लहलहाते खेतो की खूबसूरती मन को मोह लेती है। गांव के लोग एक साथ परिवार के तरह रहते है।भारत की जंगलों की सुंदरता तो प्रकृति की मिसाल है। जंगलों के चारो ओर पेड़ पौधे  और बहुत रहस्य से भरी गुफाएं स्थित है।भारत देश का सौन्दर्य हर किसी को अपने तरफ मोह लेता है।भारत में कशमीर को जन्नत माना जाता है,कश्मीर की सुंदरता का जितना वर्णन किया जाए उतना कम है।भारत देश की सुंदरता इन्हीं सब से है।

भारत में त्यौहार:-

भारत में अनेक धर्म एक साथ रहते है, सभी धर्मो का अलग अलग त्यौहार होता है।आयिए जानते है भारत के त्यौहार के बारे में –

हिन्दू धर्म के त्यौहार :-  हिन्दू समाज में अनेक त्यौहार मनाए जाते है जैसे होली, दिवाली, रक्षाबंधन, गणेश ,नवरात्रि, सरस्वती पूजा आदि। ये सब हिन्दू धर्म में एक समान मनाया जाता हैं। इसके अलावा और भी त्यौहार है जो राज्यो के हिसाब से मनाते है – दक्षिण भारत में पोंगल और ओणम मनाया जाता है,बिहार में छट पूजा ,छत्तीसगढ़ में हरेली और कई सारे त्यौहार है जो मनाए जाते है।हिन्दू धर्म में त्यौहारों का भी अपना ही महत्व है।

मुस्लिम धर्म के त्यौहार :- जैसा कि हमने बताया भारत में हर धर्म के लोग रहते है और हर धर्मो का अपना त्यौहार होता है वैसे ही मुस्लिम में ईद,बकरी ईद, मोहोरम और रमजान जैसे त्यौहार मनाए जाते है। रमजान का महीना इनके लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। मुस्लिम धर्म के माने तो हर हफ्ते इनका त्यौहार है ,मतलब मुस्लिम धर्म में शुक्रवार को जुम्मा मनाया जाता है।

सीख धर्म का त्योहार :-  वैसे तो सीख धर्म के लोग हिन्दू धर्म के त्यौहार को भी बड़े ही उत्साह से मनाते है ,पर इस धर्म का भी अपना त्यौहार होता है जैसे – बैसाखी , गुरु नानक जयंती , माघी पूर्णिमा,होल्ला मोहोल्ला  आदि जैसे त्यौहार मनाए जाते है।

क्रिश्चियन धर्म के त्यौहार :-  बाकी धर्मो के मुताबिक भारत में क्रिश्चियन धर्म में थोड़े काम त्यौहार मनाए जाते है परंतु इसका महत्व भी अधिक है। गुड फ्राइडे और क्रिसमस जैसे त्यौहार जो भारत में इस धर्म के लोग मानते है, क्रिश्चियन धर्म का क्रिसमस त्यौहार पूरा भारत मनाता है चाहे वो कोई भी धर्म के हो, क्रिसमस ट्री के साथ मनाया जाने वाला ये त्योहार बहुत ही खूबसूरत होता है।

निष्कर्ष:-  

हमारे भारत में किसी धर्म के साथ भेदभाव नहीं होता।सब एक समान एकता के साथ रहते है। यह की प्राचीनता ही भारत की संस्कृति को दिखाती है। भारत में सभी धर्मो का एक साथ रहना ही इस देश के विकाश का कारण बन सकता है। यहां की प्राचीन कलाएं आज भी देखने मिलती है। इतने सारे धर्म , संस्कृति और कालाओ के साथ हमारा भारत एक अतुल्य भारत है।

FAQ ( विषय से संबंधित प्रश्न):-

1.प्रश्न:- भारत की सबसे खूबसूरत चीज क्या है?

उत्तर:-   भारत की नदिया – समुद्र, जंगल, पहाड़,और प्रकृति देश की सबसे खूबसूरत है।

2.प्रश्न:- भारत में कितने धर्म के लोग रहते है?

 उत्तर:-  धर्मो को चार भाग में बांटा गया था और चारो धर्म के लोग यहां एक साथ रहते है ।

3.प्रश्न:- भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है?

 उत्तर:-  भारत में कुल 121 भाषाएं बोली जाती है पर सिर्फ 22 भाषाओं को ही मान्यता प्राप्त है।

4 .प्रश्न:- भारत का प्राचीन नाम क्या है?

 उत्तर:- भारत को प्राचीन समय में सोने की चिड़िया काहा   जाता था।

5.प्रश्न:-भारत की नदियां कितने दूर तक फैली है?

 उत्तर:-भारत में ऐसी चार नदिया है जो 1609 किलोमीटर से भी अधिक लंबी है।