Home निबंध Essay on my Country in Hindi

Essay on my Country in Hindi

मेरा देश भारत है जिस प्रकार सभी व्यक्तियों के लिए अपना अपना देश प्रिय होता है उसी प्रकार मेरे लिए भी मेरा देश बहुत प्रिय है। यह हमारी मात्र भूमि है इसके लिए तत्पर रहना हमारा कर्तव्य है।भारत एकता का प्रतीक है पूरे विश्व में ये अपनी एकता से प्रसिद्ध है। मेरे देश की आबादी दुनिया में दूसरे स्थान में आती है। मेरे देश (Essay on my Country in Hindi) की बात की जाए तो यहां बहुत सारे धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। यहां किसी भी संस्कृति या धर्म को नीचा नहीं समझा जाता सभी को बराबर हक दिया गया है। मेरे भारत देश को चलाने के लिए बहुत सारे कानून और संविधान बनाए गए हैं।भारत की सभ्यता और संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। दुनिया भर में बात की जाए तो भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर दूसरे धर्म को आने के लिए कोई भी सख्त कानून नहीं लगाए गए हैं चाहे तो वो यहां आकर अपने धर्म की स्थापना भी कर सकते हैं।

Table of Contents

भारत देश समुद्र से घिरा हुआ है:-

हमारा भारत देश एशिया महाद्वीप के अंदर है परंतु यह तीन महासागरों से घिरा हुआ है। पूरब, पश्चिम और दक्षिण की तरफ महासागर है जो भारत को आधी तरफ से घेर के रखती है। यह महासागर पश्चिम की तरफ अरब सागर, दक्षिण की तरफ हिंद महासागर और पूरब की तरह बंगाल की खाड़ी नाम से विख्यात है। भारत (Essay on my Country in Hindi) के बहुत से राज्य महासागर से जुड़े हुए हैं। महासागर दिखने में बहुत बड़ा होता है यह बहुत ही खूबसूरत भी लगता है। समुद्र का पानी बहुत ही खारा होता है इसको इस्तेमाल किया जाना बहुत ही मुश्किल होता है। महासागर के क्षेत्रों में नमक की खेती की जाती है क्योंकि समुद्र से ही नमक उत्पन्न होता है। भारत देश के आसपास समुद्री इलाके में कई सारे व्यापार भी किए जाते हैं क्योंकि पर्यटक लोग समुद्र के पास घूमना पसंद करते हैं। समुद्र के आसपास घूमने के साथ साथ सतर्कता बरतना भी जरूरी होता है क्योंकि समुद्र में बहुत बार चक्रवात तूफान भी आने की संभावना होती है।

मेरे देश का नाम भारत कैसे हुआ?

हमारा भारत देश कई नामों से प्रसिद्ध है जैसे कि पुराने समय में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था उसके बाद इसे भारत कहा जाने लगा। हमारे देश का नाम भारत प्राचीन काल के राजा ऋषभदेव के सबसे बड़े बेटे भरत के नाम पर रखा गया था। अंग्रेजों ने भारत का नाम इंडिया रख दिया इससे भी कई सारी ऐतिहासिक कड़ी जुड़ी हुई है। भारत की सिंधु नदी को अंग्रेजों ने इंडस का नाम दिया था और इसी से हमारे भारत का नाम इंडिया बना। इसके अलावा भारत देश को हिंदुस्तान के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि भारत में सबसे ज्यादा हिंदू धर्म के लोग निवास करते हैं।

भारत की जनसंख्या :-

मेरे भारत की जनसंख्या 136 करोड़ है। यह दुनिया की दूसरी बड़ी जनसंख्या वाला देश माना जाता है। भारत देश की जनसंख्या बहुत ज्यादा है जिसके लिए यहां पर कई सारी परेशानियां भी देखी जाती है। जनसंख्या अधिक होने के कारण यहां लोगों को रोजगार भी सही तरीके से प्राप्त नहीं होता। क्योंकि भारत में बहुत सारे धर्म (Essay on my Country in Hindi) के लोग एक साथ रहते हैं इसलिए यहां की जनसंख्या अधिक मानी जाती है। किसी भी देश का विकास वहां के निवासी के हाथ में ही होता है। भारत देश में जितने भी लोग निवास करते हैं वही जनसंख्या इस देश के विकास स्तर को बढ़ाने के लिए हिस्सा लेते हैं। भारत की सबसे ज्यादा आबादी में हिंदू धर्म के लोग ही निवास करते हैं इसलिए भारत को हिंदुस्तान भी कहा जाता है। यहां पर कोई भी धर्म की स्थापना पूरे सम्मान के साथ की जाती है परंतु हिंदुस्तान में हिंदू धर्म के लोग शुरू से ही यहां निवास करते है।

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह, राष्ट्रीय गान, पक्षी और पशु आदि :-

26 जनवरी 1950 को जब पूरे भारत का संविधान लागू हुआ था तो उसके साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय चीजों को भी संविधान में लिखा गया था। जैसे भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ को माना गया है अशोक स्तंभ में नीचे सत्यमेव जयते लिखा गया है। सत्यमेव जयते अर्थात सत्य की सदैव जीत होती है यह बात कानून में अपनाई जाती है। भारत का राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ को कहा गया है इसे रविंद्र नाथ टैगोर जी ने लिखा था। इसके साथ ही भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम है जिसे बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखा गया था।

भारत का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा है जिसमें तीन रंग के साथ अशोक चक्र भी है। इसके अलावा भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर को माना गया है और राष्ट्रीय पशु बाघ को माना गया है। हमारे देश का राष्ट्रीय फूल कमल को कहा जाता है। इसके साथ साथ भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है और भी बहुत कुछ भारतीय संविधान में लिखा गया है, जो भारत देश का राष्ट्रीय प्रतीक माना जाता है।

भारत की संस्कृति:-

भारत की संस्कृति पूरे विश्व में विख्यात है। यहां अनेक धर्मों के साथ-साथ संस्कृति भी अलग-अलग है। भारत (Essay on my Country in Hindi) की संस्कृति को पूरे दुनिया भर में पहचाना जाता है और लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। भारत में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म के लोग रहते हैं जिनकी संस्कृति उनके धर्म के हिसाब से है परंतु हर धर्म की संस्कृति बहुत ही सुंदर है। भारत देश में बहुत सारे तीर्थ स्थल भी मौजूद है जहां पर पर्यटक लोग आते हैं और यहां के मनोरम स्थान का आनंद उठाते हैं।

यहां की संस्कृति इतनी ज्यादा आकर्षक होती है कि लोग ना चाहते हुए भी भारत में आने के लिए मजबूर हो जाते हैं। भारत की संस्कृति यहां के नृत्य और कला से जुड़ी हुई है। हर राज्य की अपनी अपनी संस्कृति होती है जो पूरे दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

निष्कर्ष:-

हमारे भारत देश में कुल 29 केंद्र प्रशासित राज्य है। इतने बड़े देश में सभी धर्म के लोग सम्मान पूर्वक रहते है। भारत देश में कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो केवल यहां की संस्कृति को देखने के लिए आते हैं परंतु भारत की प्रकृति और पर्यावरण को देखकर यही निवास ले लेते हैं। भारत देश पूरे विश्व में अपनी एकता से प्रसिद्ध है इसलिए हम सब मिलकर कहते हैं मेरा भारत महान है। भारत देश की सुरक्षा करने के लिए लाखों जवान बॉर्डर पर तैनात रहते हैं। इसी कारण हम घर में सुरक्षित रह पाते हैं। मेरा भारत और मेरी भारत की एकता का मैं सम्मान करता हूं।

FAQ:-

1.प्रश्न:- भारत देश का नाम इंडिया किस नदी के नाम पे पड़ा?

उत्तर:-  भारत देश में स्थित सिंधु नदी को अंग्रेज़ी में इंडस रिवर कहा जाता था इसलिए अंग्रेज़ो ने इसी के नाम पे भारत को इंडिया नाम दे दिया।

2.प्रश्न:- भारत देश को आजादी कब मिली थी?

उत्तर:- भारत देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी।

3.प्रश्न:- वर्तमान में भारत की आबादी कितनी है?

उत्तर:- वर्तमान में भारत की आबादी 136 करोड़ की है।

4.प्रश्न:- भारत एकता का देश क्यों कहलाता है?

उत्तर:- भारत में सभी धर्म संस्कृति के लोग एक साथ रहते हैं इसलिए यह एकता का देश कहलाता है।

5.प्रश्न:- भारत कौन कौन से समुद्र से घिरा हुआ है?

उत्तर:- भारत तीन समुद्र से घिरा हुआ है एक बंगाल की खाड़ी, दूसरा हिंद महासागर और तीसरा अरब सागर ।