Home निबंध Essay on Sports in India in Hindi

Essay on Sports in India in Hindi

आज के समय में किसी भी प्रकार के कार्य को करने के लिए मनुष्य का मानसिक और शारीरिक विकास होना बहुत ही जरूरी होता है। जिस प्रकार एक मनुष्य के जीवन को कौशल और विकसित बनाने में शिक्षा का महत्व होता हैं। ठीक उसी प्रकार मनुष्य के जीवन में खेलकूद का भी महत्व काफी ज्यादा होता है। मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। वर्तमान समय हो या प्राचीन खेलों का अपना अलग महत्व रहा है। प्राचीन काल के समय ने भी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाता था। और आज के समय में भी यही होता है। आज के समय में तो खेलकूद दौलत और शोहरत कमाने का जरिया बन चुका है। आज के समय में भारत में अनेकों प्रकार के खेल खेले जाते हैं। और उन सभी खेलों को भारत वासियों द्वारा पूरा सम्मान दिया जाता है। वैसे तो भारत में कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं परंतु भारत में मुख्यतः क्रिकेट पर बल दिया जाता है। जबकि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। आज के समय में लोग हॉकी खेलने से ज्यादा पसंद क्रिकेट खेलना करते हैं। क्रिकेट को लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ खेलते हैं ।क्रिकेट की वजह से हमारे भारत देश का काफी नाम रोशन हुआ है। खेलकूद की दुनिया में हमारे भारत देश ने भी काफी तरक्की हासिल की है।

भारत में खेल का प्रभाव:-

भारत में वैसे तो अनेक प्रकार के खेल खेले जाते हैं। परंतु भारत में क्रिकेट के प्रति एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है। भारत और भारत वासियों द्वारा अन्य खेलों के मुकाबले क्रिकेट खेल को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत में क्रिकेट खेल का ऐसा जुनून है कि जहां देखो वहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सब क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देते हैं। पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट टीम एक ऐसी टीम है जो कि दुनिया की किसी अन्य टीम के मुकाबले सर्वाधिक जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती है। भारत में क्रिकेट दौलत और शोहरत कमाने का जरिया बन चुका हैं। भारत में क्रिकेट ही एकमात्र ऐसा खेल है ।जिसके खिलाड़ी क्रिकेट खेलते- खेलते ही लखपति और करोड़पति बन जाते हैं। भारत देश बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए एक बहुत बड़ा बाजार है। यही कारण है कि भारतीय क्रिकेटर बहुत कम समय में ही करोड़पति बन जाते हैं।

भारत में क्रिकेट के अलावा भी अन्य कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं। परंतु बाकी खेलों को क्रिकेट के मुकाबले उतना ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता । परंतु आज के समय में लोग खेलकूद को राजनीतिक के साथ जोड़ने लगे हैं। भारत में खेलों को प्रोत्साहन देने के स्थान पर राजनीतिक अधिक की जाती है। भारत में हर खेल के स्थान पर राजनीतिक लोगों का कब्जा है। यही कारण है कि आज के समय में भारत में खेलों का विकास नहीं हो पा रहा है। भारत में ऐसा नहीं है कि प्रतिभा की कमी है लेकिन अगर कमी है तो वह है भारतीय खेल व्यवस्था द्वारा सहयोग और प्रोत्साहन की। यह आज के समय में एक बहुत गंभीर समस्या का रूप लेते जा रहा है। भारत में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको भारतीय खेल व्यवस्था द्वारा सहयोग और प्रोत्साहन ना मिलने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाते। जिसके कारण उनकी प्रतिभा दुनिया के सामने नहीं आ पाती है।

भारत में खेलों का महत्व:-

आज के समय में खेल को लगभग सभी बच्चों द्वारा पसंद किया जा रहा है चाहे वो लड़का हो या लड़की। आज के समय में आमतौर पर लोगों के द्वारा खेलों के लाभ और महत्व के विषय में कई सारे तर्क दिए जाते हैं। हर प्रकार का खेल एक मनुष्य के शरीर को शारीरिक, मानसिक, और मनोवैज्ञानिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। किसी भी व्यक्ति के कौशल विकास के लिए एक बहुत ही अच्छा साधन है। आज के समय में यदि देखा जाए तो लोग पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अधिक महत्व देते हैं। आज के समय में लगभग सभी स्कूलों में खेल कूद के बारे में सिखाया जाता है ।तथा खेलकूद के लिए अलग-अलग प्रकार की कोचिंग सेंटर ही खुल चुके। जिनके सहारे बच्चे अपनी रूचि भरी खेल को प्रोत्साहित करते हैं। वर्तमान समय में बच्चों को स्कूल के सहारे खेलकूद के महत्व को बताया जाता है ।क्योंकि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही साथ खेलकूद  बच्चों के अंदर प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता लाने का भी कार्य करता है। इसीलिए स्कूल में खेल खेलना और इन में भाग लेना विद्यार्थियों के कल्याण के लिए आवश्यक कर दिया गया है।

आज के समय में भारत में ऐसे बहुत सारे इंस्टिट्यूट और कोचिंग सेंटर खुल चुके हैं जहां बच्चों को उनके पसंद के खेल में बेहतर बनाएं बनाया जाता है। इन कोचिंग सेंटर के अंदर बच्चों को उन खेलों के महत्व और उससे जुड़ी कार्यकुशलता के बारे में सिखाया जाता है जो कि आगे चलके उनके भविष्य में काम आता है। आज के समय में लोग खेलकूद को खेलने से ज्यादा कमाने का जरिया समझते हैं। परंतु लोगों की यही खेलने की रुचि के कारण वह आज दुनिया भर में खेल के माध्यम से नाम कमा रहे हैं। इस प्रकार के इंस्टिट्यूट और कोचिंग के अंतर्गत लोकप्रियता प्रदान करने के लिए खेलों का राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जाता है ।जो कि किसी भी खिलाड़ी के योग्यता और कुशलता को साबित करने के लिए होता है। इन सब अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से हमें नए नए खिलाड़ी मिलते हैं ।जो कि आगे चलकर हमारे देश का नाम रोशन करते हैं। और इससे खिलाड़ियों को भी फायदा होता है क्योंकि आज के समय में खेल एक रूची के साथ-साथ व्यवसाय भी है। इसके माध्यम से बहुत सारी खिलाड़ी बहुत कम समय में ही तरक्की हासिल कर लेते हैं। और इसके साथ-साथ हमारे देश का नाम भी रोशन करते हैं।

निष्कर्ष :-

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि खेल एक मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी होता है। आज के समय में लोग पढ़ाई को अधिक महत्व देते हैं। परंतु जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी एक अहम हिस्सा होता है ।खेलकूद के कारण एक मानव शरीर को बहुत सारी शारीरिक बीमारियों से लड़ने का शक्ति मिलता है। यह ना केवल मनुष्य को शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त बनाता है। आज के समय में स्कूल और कॉलेजों में भी खेलकूद को महत्व दिया जा रहा है ।इसीलिए आज के समय में हमारे भारत को नए नए खिलाड़ी मिल पाए हैं ।जो कि इंटरनेशनल लेवल पर जीत कर हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं।