Home निबंध Essay on Technology Development in India in Hindi

Essay on Technology Development in India in Hindi

जिस प्रकार दिन ब दिन  टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है उसी के साथ साथ हमारे देश का विकास हो रहा है। टेक्नोलॉजी हमारी जीवन को और भी ज्यादा आसान बनाते जा रहा है।वर्तमान समय को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में टेक्नोलॉजी से हर काम  होगी। आज के जमाने में टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में काम आ रहा है। टेक्नोलॉजी का विकास विज्ञान से होता है। विज्ञान का चमत्कार आज सभी देख रहे है नई नई टेक्नोलॉजी के रूप में। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तो सही तरीके से लिया जाए तो वह देश में विकास लाता है परंतु अगर इसका गलत उपयोग किया गया तो इसका दुष्परिणाम देश में भी देखा जा सकता है।

Table of Contents

टेक्नोलॉजी क्या है?

टेक्नोलॉजी का मतलब सभी मेथड,सिस्टम और डिवाइस जिसका इस्तेमाल विज्ञान के क्षेत्र में नई खोज के लिए किया जाता है। विज्ञान की दुनिया में टेक्नोलॉजी का उपयोग हर कोई नहीं कर पाता। बड़े बड़े वैज्ञानिकों ने टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बहुत सारे चीजों का आविष्कार किया था ,जिसका इस्तेमाल आज हम सब कर रहे हैं। पुराने समय के मुकाबले आज के समय में हमें जितने भी सुविधाएं मिली है यह सब टेक्नोलॉजी की मदद से मिली है। टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लिए और कुछ नया आविष्कार करने के लिए बहुत सारे विज्ञान का ज्ञान प्राप्त होना चाहिए और मन में कुछ नया बनाने का उद्देश्य होना चाहिए।

नई नई टेक्नोलॉजी को देखते हुए मनुष्य का मानसिक विकास भी बढ़ता जा रहा है। हमारे आसपास दिखने वाली सभी डिवाइसेज और इस्तेमाल की जाने वाली सिस्टम को ही टेक्नोलॉजी कहते हैं।

टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट का महत्व:-

टेक्नोलॉजी का देश विदेश में बहुत महत्व है। किसी भी देश के विकाश का कारण उस देश की टेक्नोलॉजी ही है। देश के आर्थिक विकास का पूरा जिम्मा टेक्नोलॉजी के ऊपर होता है। टेक्नोलॉजी की सहायता से देश के आर्थिक व्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था में सुधार आता है।मनुष्य के जीवन में चटर्जी का इतना महत्व बढ़ चुका है कि एक जगह से दूसरी जगह का हाल खबर हम बैठे बैठे पता लगा लेते हैं। ऐसी जगह जहां पैदल जाने पर हमें साल गुजर जाएगा ,वहां हम घंटों में पहुंच जाते हैं।टेक्नोलॉजी की मदद से बहुत सारी चीजों का आविष्कार किया गया ,जिसका इस्तेमाल मनुष्य करके अपने जीवन को और भी ज्यादा आसान बनाते जा रहे हैं।

आज का पूरा युग टेक्नोलॉजी का यूग हो गया है । टेक्नोलॉजी से ना सिर्फ मानव विकास होता है उसके साथ साथ पूरे देश का भी आर्थिक विकास होता है। टेक्नोलॉजी के विकाश के साथ मानव की मानसिक विकास हो रहा है जिससे और भी नए उपकरणों का आविष्कार होगा। उपकरणों का आविष्कार होगा।

टेक्नोलॉजी किन किन क्षेत्रों में मदद कर रहा है :-

टेक्नोलॉजी आज हर क्षेत्र में मदद कर रहा है कई सरे ऐसे क्षेत्र है जहां पर टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा योगदान है।हनी क्षेत्रों में विकास का कारण टेक्नोलॉजी बनता आ रहा है। निम्न मुख्य क्षेत्र है जैसे –

 कृषि की स्थिति में सुधार :

टेक्नोलॉजी की मदद से कृषि क्षेत्र ने एक बहुत ही अच्छी गति प्राप्त कर ली है।इसकी वजह से आज खेतों में नए-नए उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। खेतों की जुताई और बीज रोपण सब कुछ नई तकनीक के साथ हो रही है। खेतों में हल चलाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे किसानों को बहुत सहायता मिलती है।     

 खाद्य उत्पादन में बढ़ोतरी:-

खेतों में खाद्य उत्पादन की वृद्धि में भी टेक्नोलॉजी का ही हाथ है। खेतों की सिंचाई बीज रोपण और फसलों की कटाई सब कुछ टेक्नोलॉजी से हो रहा है। नई-नई केमिकल का आविष्कार करके खेतों में फसलों को कम समय में दोगुना उगाया जा रहा है।

औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि:-

टेक्नोलॉजी से औद्योगिक उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई है जैसे नए नए उपकरण बनना ,सॉफ्टवेयर की मदद से अनेक डिवाइस में विकाश होना। आज हम सब इंटरनेट और मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे है वो भी टेक्नोलॉजी का देन है।

व्यापार में वृद्धि:-

टेक्नोलॉजी की मदद से व्यापार और व्यापारियों को सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है क्योंकि आजकल टेक्नोलॉजी की मदद से ऑनलाइन मिलने लग गई है लोग अपनों को भी खरीद लेते हैं। यह भी टेक्नोलोजी के कारण ही हुआ है।

शिक्षा के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का विकाश :-

वर्तमान समय में शिक्षा टेक्नोलॉजी की मदद से हो रही है। आज से अगर पिछले 1 वर्ष से देखा जाए तो कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में महामारी फैली हुई थी ।जिसका प्रभाव छात्रों की शिक्षा व्यवस्था में पड़ रहा था। बच्चों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देश विदेश के सरकार ने ई लर्निंग के द्वारा बच्चों को पढ़ाने के विषय में सोचा। जिससे बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी और वह स्कूल के शिक्षकों द्वारा पढ़ सकेंगे।टेक्नोलॉजी के वजह से वर्तमान काल में आज ऑनलाइन शिक्षा द्वारा बच्चों की पढ़ाई चल रही है।

अगर कोई छात्र अपनी शिक्षाएं स्कूल से नहीं ले पा रहा है तो वह मोबाइल के मदद से अपनी शिक्षा पूरी कर सकता है। मोबाइल में ऐसे कई सारे सॉफ्टवेयर बनाए गए हैं ,जोकि इन लर्निंग को फॉलो करता है।स्मार्टफोन इंटरनेट का इस्तेमाल किस प्रकार बढ़ता जा रहा है, टेक्नोलॉजी की मदद से इसमें विकास भी हो रहा है।

टेक्नोलॉजी की मदद से जीवन स्तर में शुरुवात:-

रोजमर्रा की जीवन में जिस प्रकार मनुष्य को टेक्नॉलॉजी की मदद से आरामदायक जिंदगी मिल रही है। प्राचीन काल में इसका अनुमान लगाया भी नहीं जा सकता था। आज मनुष्य की जरूरत की हर चीज उनके सामने हैं जैसे फ्रिज टीवी ,फैन ,कूलर ,वाशिंग मशीन, स्मार्टफोन आदि। टेक्नोलॉजी हमारी जीवन चर्या को और भी आसान बनाता जा रहा है।अनुमान लगाया जा सकता है कि भविष्य में टेक्नोलॉजी का और भी विकास हो जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है ,जिससे लोगों का जान बचाना और भी आसान हो गया है। टेक्नोलॉजी इतना वृद्धि करता जा रहा है कि आज इंसान जैसे दिखने वाले रोबोट बनाए गए है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उसमे इंसानों जैसी सोचने समझने की क्षमता को डाला जाता है।जो बिल्कुल इंसान की तरह ही होता है।

निष्कर्ष :-  

टेक्नोलॉजी के विकास से लोगों को बहुत मदद मिल रही है परंतु इसका ज्यादा इस्तेमाल किया गया तो यह हानिकारक भी साबित हो सकता है। टेक्नोलॉजी की मदद से जिस प्रकार हर क्षेत्र में मशीनों का आविष्कार हो रहा है इससे हानिकारक प्रदूषण भी फैल सकता है। चुकी इसका इस्तेमाल हद में किया जाए तो यह हमारे देश को विकास की ओर ले जा सकता है।

FAQ (विषय से संबंधित प्रश्न) :-

1.प्रश्न:- टेक्नोलॉजी से इंटरनेट की शुरुवात कब से हुई?

उत्तर:-  इंटरनेट की शुरुवात 15 अगस्त 1995 में VSNL द्वारा हुई।

2.प्रश्न:- क्या टेक्नोलॉजी का बढ़ना मनुष्यो के लिए घातक साबित हो सकता है?

उत्तर:- अगर टेक्नोलॉजी की वृद्धि हद से ज्यादा हो जाएगी तो मनुष्यो की जगह  टेक्नोलॉजी से बनी रोबोट उपकरण ले लेगी और मनुष्य को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

3.प्रश्न:- टेक्नोलॉजी का मनुष्यो के जीवन में गहरा प्रभाव क्या है?

उत्तर:- टेक्नोलॉजी के नए नए उपकरण और डिवाइस आ जाने से मनुष्य आलसी होते जा रहे है क्युकी सारा काम अपने आप ही मसिनो द्वारा हो रहा है। इससे मनुष्य के जीवन में गहरा प्रभाव आ सकता है।

4.प्रश्न:- क्या टेक्नोलॉजी आने वाले समय के लिए सही है?

उत्तर:-  टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देश के विकाश के लिए किया जाए तो ये सही है परंतु टेक्नोलॉजी का हद से ज्यादा इस्तेमाल भविष्य में गलत साबित हो