Home निबंध Essay on the relationship between Computer and Student in Hindi

Essay on the relationship between Computer and Student in Hindi

Essay on the relationship between Computer and Student in Hindi

Essay on the relationship between Computer and Student in Hindi: कंप्यूटर आधुनिक तकनीक की एक महान खोज है जिसकी मेमोरी में डाटा संरक्षित रखा जाता है। कंप्यूटर काफी कम समय में अधिक जानकारी उपलब्ध कराता है एवं समय की बचत में भी काफी सहायक होता है। इंग्लैंड के वैज्ञानिक चार्ल्स बैबेज ने सबसे पहले कंप्यूटर का निर्माण किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रारंभिक समय में सबसे पहले कंप्यूटर का निर्माण यूनान एवं मिस्र में हुआ था।

ईसा से कई शताब्दी पूर्व यहां एक ऐसा यंत्र बनाया गया, जिसे हम सुपर कंप्यूटर कहते हैं और उस यंत्र को एक साथ दस व्यक्ति चला सकते हैं। आज कंप्यूटर ने विद्यार्थियों के जीवन को एक आयाम दिया है। आज हमारे इतने आगे बढ़ने का कारण विज्ञान और तकनीक है एवं कंप्यूटर के विकास ने इसने चार चांद लगा दिया है। यही कारण है कि सरकार द्वारा कंप्यूटर शिक्षा को भी काफी बढ़ावा दिया जा रहा है जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है एवं आने वाले समय के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

अब हम आज के विज्ञान एवं कंप्यूटर की बात करते हैं, तो हम देख सकते हैं कि कंप्यूटर की मदद से काफी आगे पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कंप्यूटर की मदद से तरह-तरह की चीजें हम अलग-अलग वेबसाइट से जान सकते हैं और अपने बुद्धिबर्धक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। आज हम विज्ञान के युग में जी रहे हैं, विज्ञान के माध्यम से मानव ने एक से बढ़कर एक आश्चर्यजनक वस्तुओं का निर्माण किया है और हमारे देश को और अधिक विकसित करने की कोशिश की है। 

विज्ञान ने हमें काफी आगे लाया है और इसमें कंप्यूटर ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर ने प्रगति के द्वार को खोल दिए हैं। आजकल कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां कंप्यूटर जरूरी नहीं है। बच्चे भी घर बैठे बैठे ऑनलाइन क्लासेस करके परीक्षा दे सकते हैं।

Table of Contents

विद्यार्थी जीवन में कंप्यूटर का महत्व (Importance of computer in student life):

कंप्यूटर का स्थान विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। तकनीकी विकास के साथ ही कंप्यूटर में कई नए आविष्कार हुए हैं जो हमें तकनीक की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। शिक्षण संस्थानों में हो या वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में, विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर का विशेष महत्व है। आज कंप्यूटर में तकनीक के क्षेत्र में जिस गतिशील प्रक्रिया को अपनाया है वह वाकई में काबिल-ए-तारीफ है। विद्यार्थी जीवन में कंप्यूटर के विशेष महत्व को निन्नलिखित रुप में देखा जा सकता है-

विद्यार्थियों के लिए शिक्षक के रूप में कंप्यूटर का महत्व (Importance of computer as a teacher for students):

आजकल शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का एक बहुत महत्वपूर्ण योगदान है, जो विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहायता करता है। हम यूं सकते हैं कि कंप्यूटर आज के समय में विद्यार्थियों के लिए एक शिक्षक का स्थान लेता है। शिक्षण की प्रक्रिया में शिक्षकों का विशेष स्थान होता है। कंप्यूटर के आविष्कार से विद्यार्थियों को शिक्षा अध्ययन करने में काफी सहायता मिली है क्योंकि इसमें कई प्रकार के ऐसे गुण पाए जाते हैं जो उन्हें शिक्षक की तरह सिखाने में मदद करते हैं। कंप्यूटर के उपयोग से विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम को बेहतर समझ सकते हैं।

शिक्षण संस्थानों में कंप्यूटर का महत्व (Importance of computer in educational institutions):

बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान में डिजिटल लाइब्रेरी ने पुस्तकों को कंप्यूटर में समाहित कर दिया है। आज बच्चों को छोटी कक्षाओं से ही कंप्यूटर के बारे में बताया जाता है और कंप्यूटर से जुड़ी नई टेक्नोलॉजी के विषय में भी पढ़ाया जाता है। इसके अलावा कंप्यूटर के मदद से उन्हें कोडिंग जैसी अन्य चीजें सिखाई जाती है जिससे बच्चे छोटी उम्र से ही कंप्यूटर के छोटे से छोटे विषय के बारे में जान जाते हैं। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों द्वारा कंप्यूटर का प्रयोग विशेषकर नोट्स डाउनलोड करने एवं समय पर उसे सही तरीके से पढ़ सकने के लिए किया जाता है।

विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज , ऑफिस में भी कंप्यूटर रखा जाता है एवं इसका विशेष प्रयोग कर शिक्षण संस्थान ने भी काफी सहायता मिल रही है।

प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए कंप्यूटर (Computer education for students at primary level):

आजकल बच्चे कंप्यूटर की सहायता से गणना करके कठिन से कठिन समस्याओं को कुछ ही पलों में समाधान कर सकते हैं। जैसे बच्चे अपने होमवर्क को कंप्यूटर में पूरा कर सकते हैं एवं उसे डाक्यूमेंट्स के रूप में कंप्यूटर में स्टोर कर सकते हैं। कंप्यूटर पर शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्हें कोई कॉपी पर नहीं उतारने पड़ते बल्कि उसे कंप्यूटर में ही लोड करके रख सकते हैं और जब चाहे उन्हें एक क्लिक करके खोल कर निकाल सकते हैं।

परीक्षा अथवा खाली समय मेंविद्यार्थी कंप्यूटर के माध्यम से पढ़े हुए पाठ्यक्रम को आसानी से रिवाइज कर सकते हैं। बच्चों को विद्यालयों में अच्छी से अच्छी शिक्षा देने के लिए शिक्षक अपने कंप्यूटर की स्क्रीन बच्चों के पास के कंप्यूटर की स्क्रीन पर फॉरवर्ड करते हैं ताकि बच्चे भी उसे देखकर पढ़ सकें और समझ सके। प्राथमिक स्तर पर बच्चों के लिए कंप्यूटर की शिक्षा लगभग सभी विद्यालयों में अनिवार्य कर दी गई है ताकि वे अपने भविष्य में एक उज्जवल दिशा की ओर आगे बढ़ सके।

कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा का प्रावधान (Provision of online education through computer):

आज के समय में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रणाली में भी काफी परिवर्तन हुए हैं। अगर आपके आस पड़ोस में कोई अच्छे पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं मिलते हैं तो आप अलग-अलग वेबसाइट की सहायता से अपने पसंद के शिक्षक को खोज सकते हैं और उनसे पढ़ सकते हैं।

आजकल विद्यार्थी कंप्यूटर से भरपूर लाभ उठाते हैं। अगर उन्हें कोई विषय समझ नहीं आता तो यूट्यूब पर वीडियो देखकर अपने मनपसंद शिक्षक से पढ़ कर समझ सकते है। फिलहाल हर विद्यार्थी के पास एक कंप्यूटर होता है और वे उनसे पढ़कर एवं ऑनलाइन क्लासेज कर सकते हैं और कोई भी एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।

गणितीय गणनाओं के लिए सहायक (Assistant for mathematical calculations):

विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर गणितीय गणनाएं काफी कम समय में ही कर सकता है। यह काफी हद तक उनके समय की भी बचत करता है। इतना ही नहीं बल्कि कंप्यूटर के माध्यम से डाटा प्रोसेसिंग, ईमेल, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, मैसेजिंग आदि का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है, जिसकी आने वाले समय में काफी आवश्यकता होने वाली है। केवल जनरल नॉलेज ही नहीं बल्कि अन्य विषयों के अतिरिक्त कंप्यूटर ने गणितीय गणना को काफी आसान कर दिया है। 

देश विदेश की जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक (Assisted in providing information about foreign countries):

आजकल प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के पास देश विदेश की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। अतः ऐसे में कंप्यूटर एक ऐसा सहायक यंत्र है जो विद्यार्थियों को मौसम एवं देश विदेश से जुड़े जानकारी उपलब्ध कराता है। इसके अलावा कंप्यूटर विद्यार्थियों में ट्रेंडिंग और करेंट न्यूज़ की जानकारियां भी बढ़ाता है। अखबारों से जुड़े सभी ज्ञान आजकल लोग कंप्यूटर के माध्यम से ही पड़ते हैं और विभिन्न न्यूज़ से संबंधित जानकारियां काफी कम समय में प्राप्त कर लेते हैं। 

नौकरी उपलब्ध कराने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण (Important in the field of job creation):

आज के इस आधुनिक समय में जहां कंप्यूटर का विशेष महत्व है, वहां विद्यार्थियों के पास कंप्यूटर से जुड़ी जानकारियां होना काफी आवश्यक है। इसमें दक्षता प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि उच्च शिक्षा में नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी होनी अनिवार्य है।आज के समय में इन विषयों को अधिक लोकप्रियता प्राप्त है।

आज कहीं भी नौकरी अथवा इंटर्नशिप करने के उद्देश्य से यदि कोई जाते हैं तो वहां कंप्यूटर से जुड़े सर्टिफिकेट अथवा अन्य अनुभव के बारे में पूछा जाता है। अतः यह आवश्यक है कि नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों अथवा विद्यार्थियों के पास कंप्यूटर से जुड़ी जानकारियां एवं अनुभव होने आवश्यक है।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के क्षेत्र में कंप्यूटर आवश्यक (Computer required in the field of obtaining certificate):

कंप्यूटर के माध्यम से विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्र के साथ-साथ फॉर्म भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कहीं बाहर जाने की भी कोई आवश्यकता नहीं होती है। ऑनलाइन प्रक्रियाओं के माध्यम से कंप्यूटर द्वारा प्रमाण पत्रों को भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। यह विद्यार्थियों के लिए समय की काफी बचत करती है। 

निष्कर्ष:

इस प्रकार देखा जा सकता है कि कंप्यूटर ने विद्यार्थियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंप्यूटर ने विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का मार्ग इस प्रकार आसान कर दिया है जिससे उन्हें तकनीक एवं विज्ञान से संबंधित विशेष जानकारियां भी हो जाती हैं। विद्यार्थी कंप्यूटर की सहायता से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होकर आगे बढ़ सकते हैं जो उनके भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होती है।

कंप्यूटर द्वारा आज के समय में जिस नई तकनीक एवं विकसित परिवेश का विकास हो रहा है, आने वाले समय में देश की आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में काफी उन्नति होने की संभावनाएं बढ़ रही है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि कंप्यूटर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के मार्ग प्रशस्त कर रहा है एवं यह विद्यार्थियों के लिए वरदान भी साबित हो रहा है।