Home निबंध Essay on Tree Planting in Hindi

Essay on Tree Planting in Hindi

मानव जीवन के साथ-साथ सभी जीव जंतुओं के लिए वृक्ष और पौधे बहुत महत्व रखते है। वृक्ष हमारे जीवन में विशेषता सबसे अधिक है क्योंकि यहां ना केवल हमारे देश के लिए बल्कि पूरे विश्व भर में उपयोगी है। अगर हमारे आस पास के वातावरण में वृक्ष है तभी जीव जीवित रह पाते हैं मनुष्य और वृक्ष (Essay on Tree Planting in Hindi) का संबंध पुराने समय से ही है। जीव जंतु का खानपान भी वृक्ष ही संभालता है इसलिए हमें वृक्ष की सुरक्षा करने का जिम्मा जरूर उठाना चाहिए। अगर वृक्ष रहेंगे तो हमारा जीवन सरलता पूर्वक बीतेगा इसके अलावा अगर इस धरती से वृक्ष पूरी तरीके से हटा दिए गए तो यहां मानव और जीव जंतु किसी का भी वास असंभव है। वृक्ष की सुरक्षा करना धरती पर रह रह हर एक नागरिक का कर्तव्य है। आज के समय मे दिन  प्रतिदिन वृक्ष कम होते जा रहे है कारण यह है की औद्योगिक क्षेत्र का बढ़ना परंतु हमें यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि अगर वृक्ष नहीं रहेंगे तो हमारा जीवन भी समाप्त हो सकता है।

Table of Contents

वृक्ष से मानव का जुड़ाव:-

प्राचीन समय से ही वृक्ष मानव जीवन में बहुत ही सहायता करते आ रहे हैं। जब धरती पर मनुष्यो के रहने के लिए कोई भी सुविधा नहीं थी तो मनुष्य वृक्ष की सहायता से ही यहां रहते थे। खाने पीने के लिए वृक्ष के फल सब्जियां आदि का इस्तेमाल करते थे और रहने के लिए वृक्ष की सूखी लकड़ियों और पत्तों का घर बनाया करते थे। मनुष्य का जीवन धीरे-धीरे ऐसे ही बढ़ता गया यहां तक कि हम यह भी जानते हैं कि सबसे पहले धरती पर जो मनुष्य रहा करते थे वह अपने वस्त्रों के लिए भी वृक्ष की पत्तियों का इस्तेमाल करते थे। वृक्ष और मानव (Essay on Tree Planting in Hindi) दोनों एक दूसरे के आधीन है क्योंकि अगर मानव चाहे तो वृक्ष को सींच कर बड़ा और हरा भरा कर सकते है या चाहे तो काट कर हटा सकते हैं। परंतु मनुष्य भी जानते हैं कि वृक्ष के बिना जीवन असंभव है इसलिए वृक्ष की सेवा करते हैं जिससे उन्हें आगे जाकर कोई भी परेशानियों का सामना ना करना पड़े। वृक्ष या पौधे के बिना व्यक्ति को ना शुद्ध हवा मिल सकती है और ना ही अनाज इसलिए उनका जीवन वृक्ष के बिना अधूरा है।

विज्ञान से वृक्ष की परिभाषा :-

वृक्ष मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? इसका उत्तर वैज्ञानिक तौर पर भी दिया गया है की मानव को जीवन व्यतीत करने के लिए स्वास की जरूरत पड़ती है और वैज्ञानिक रूप से ऑक्सीजन मनुष्य लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड बहार छोड़ते है। हम सभी को पता है कि वृक्ष द्वारा ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है और हम अपने पर्यावरण में जो कार्बन डाइऑक्साइड के रूप में अशुद्ध हवा छोड़ते हैं वह वृक्ष अपने अंदर ले लेते है। वृक्ष और मनुष्य का यह साइकिल चलता रहता है जिसमें वृक्ष ऑक्सीजन छोड़ते है और मनुष्य (Essay on Tree Planting in Hindi) उसे ले लेते है, और मनुष्य जो कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते है वृक्ष वह अपने अंदर ले लेते है। इसी प्रक्रिया के दौरान मनुष्य इस पर्यावरण में जीवित रह पाते हैं। परंतु इसके अलावा वैज्ञानिकों द्वारा ये कहा जाता है कि रात के समय हमें वृक्ष के पास नहीं होना चाहिए, दिन भर का सार कार्बन डाइऑक्साइड वृक्ष रात को हमारे प्रकृति में छोड़ देते है जिसके दौरान अगर कोई व्यक्ति वाहा होता है तो उसके लिए ये गैस हानिकारक हो सकते है और इससे जान जाने की भी संभावना हो सकती है।

वृक्षरोपण क्यों जरूरी है?

आज के समय में जिस प्रकार औद्योगिक क्षेत्र बढ़ता जा रहा है उसके साथ साथ जमीनों में पेड़ों की कटाई छटाई बढ़ गई है लोग वृक्ष को अधिक मात्रा में काटने लगे हैं इसके परिणाम स्वरूप आगे जाकर लोगों को देखना पड़ सकता है की वृक्ष की मात्रा धरती पर कम होती जा रही है जिसका परिणाम होता है जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, प्रकृति में अशुद्ध हवा, संक्रमण आदि l वृक्षारोपण (Essay on Tree Planting in Hindi) करना जरूरी हो गया है। हालांकि हम सबको पता है कि वृक्ष की जरूरत मनुष्य को जरूर पड़ती है वृक्ष की पत्तियां लकड़ी आदि से मनुष्य अपना जीवन आधार और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाते जा रहे हैं। जिन वृक्षों में जान नहीं होती वृक्ष सूखे होते हैं, उन्हें काटकर उपयोग में लाया जा सकता है इससे हमारे प्रकृति पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, परंतु हरे-भरे वृक्ष को काटने से हमारा प्रकृति उथल-पुथल हो सकती है।

वृक्ष से ही हमारे वातावरण में वर्षा होती है वृक्ष से निकलने वाले शुद्ध हवा हमारी प्रकृति को शुद्ध रखती है और इसी कारण समय-समय पर हमारे प्रकृति पर वर्षा होती रहती है परंतु आज के समय में जिस प्रकार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है वर्षा होने के लिए लोगों को बहुत इंतजार करना पड़ता है जिसका प्रभाव कृषि क्षेत्रों में ज्यादा देखा जा सकता है।

वृक्षारोपण की आवश्यकता:-

वृक्ष रोपण हमारे प्रकृति के लिए बहुत जरूरी है। वृक्षारोपण वातावरण को संतुलन में रखने का कार्य करता है। भारत में वृक्ष को भगवान स्वरूप पूजा जाता है त्योहार से वृक्षों को जोड़ा जाता है और उनका सम्मान हर एक क्षेत्र में किया जाता है। इसी प्रकार हमें वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए। हर साल 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया जाता है जिस दिन हर एक व्यक्ति एक पौधा लगाता है जो आगे जाकर मनुष्य की सहायता करें। हम आज के समय में वृक्ष की कटाई छटाई कर देते हैं और औद्योगिक क्षेत्र से अपना भविष्य देखते हैं परंतु वृक्ष नहीं होगा तो मनुष्य का जीवन भी असंभव है भविष्य में जाकर उन्हें कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए हमें अपनी पीढ़ी दर पीढ़ी को बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए।

निष्कर्ष:-

वृक्ष मनुष्य के जीवन को प्राचीन काल से ही सुविधाजनक बनाता आ रहा है और कितने भी औद्योगिक क्षेत्र के आ जाने से वृक्ष की महत्वता कम नहीं हो सकती। हमारे प्राकृतिक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा वृक्ष को ही माना जाता है। वृक्ष है तो जंगल है और जंगल है तो जीवन है, हमारी प्रकृति की सुंदरता जीव जंतु और वृक्ष (Essay on Tree Planting in Hindi) से बनी हुई है। वृक्षारोपण भविष्य के लिए भी बहुत जरूरी है आने वाले पीढ़ियों के लिए आज से ही हमें वृक्ष लगाना होगा जिस प्रकार हमारा वर्तमान वृक्ष के इस्तेमाल से कुशल पूर्वक है उसी प्रकार भविष्य में भी वृक्ष का इस्तेमाल अच्छे से हो सके और लोग वृक्ष की महत्वता को समझे यही हमारा कर्तव्य है।

FAQ:-

1.प्रश्न:- वृक्ष रोपण क्या है?

उत्तर:- हर साल जितने वृक्ष की कटाई की जाती है उनके बदले अगर अपने आसपास वृक्ष लगाए जाते हैं उसे वृक्ष रोपण कहते है।

2.प्रश्न:- वृक्ष की जरूरत किन किन रूप में पड़ती है?

उत्तर:- मनुष्य व जीव के आहार के लिए वृक्ष से फल सब्जियां मिलती है। मनुष्य के जीवन को और भी आरामदायक बनाने के लिए वृक्ष की लकड़ियों से फर्नीचर बनाया जाता है।

3.प्रश्न:- पुराने समय में वृक्ष का उपयोग कैसे किया जाता था?

उत्तर:- पुराने समय में वृक्ष का उपयोग घर बनाने के लिए और वृक्ष की पत्तियों का उपयोग वस्त्र बनाने के लिए भी किया जाता था।

4.प्रश्न:- वृक्ष की कटाई से क्या क्या प्रभाव पड़ सकता है?

उत्तर:- वृक्ष की कटाई से हमारे पर्यावरण पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है इससे हमारे जलवायु परिवर्तन पर बहुत गहरा असर पड़ेगा और मनुष्य का जीवन कठिनाइयों से भर जाएगा।

5.प्रश्न:- वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे कब मनाया जाता है?

उत्तर:- धरती पर वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे 5 जून को हर साल मनाया जाता है इस दिन हर एक व्यक्ति एक पेड़ लगाने का निश्चय करता है|