विज्ञान का चमत्कार तो हम सब जानते ही हैं आज हमारे मनुष्य जीवन में जितने भी सुविधाएं आई हैं सभी विज्ञान का दिया हुआ तोहफा है। विज्ञान से हमारा जीवन बहुत आसान होता जा रहा है। विज्ञान हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है हमारे पूरे पृथ्वी का विकास विज्ञान के कारण ही संभव हुआ है। हर क्षेत्र में विज्ञान अपना पैर पसार रहा है। वर्तमान में हर चीज विज्ञान की मदद से होने लगी है और अंदाज़ा लगाया जा सकता है की भविष्य में विज्ञान कितनी ऊंचाइयों तक पहुंच जाएगा। शुरू से ही विज्ञान (Essay on Wonder of Science in Hindi) हमारे लिए कितना ज्यादा लाभकारी रहा है और आज हमे हर क्षेत्र में इसका परिणाम देखना को मिलता है। विज्ञान की मदद से दिन प्रतिदिन नए-नए आविष्कार किए जा रहे हैं। मनुष्य विज्ञान को अपनी मस्तिष्क में कुछ इस प्रकार बिठा चुका हैं की विज्ञान के बिना यह दुनिया असंभव सी हो गई है। हमारी प्राकृतिक संसाधनों को विज्ञान द्वारा ही संरक्षित किया जा रहा है इसके साथ ही हर क्षेत्र में विज्ञान तरक्की करते जा रहे है।
विज्ञान की उत्पत्ति:-
आज से 3-4 शताब्दी पूर्व से ही पृथ्वी पर विज्ञान को लाने का प्रयास जारी कर दिया गया था। धीरे-धीरे एक देश से दूसरे देश और एक राष्ट्र से दूसरे राष्ट्रीय तक विज्ञान ने अपना चमत्कार दिखाना शुरू किया। विदेशों में मनुष्य के अंदर विज्ञान का प्रयोग करके नए-नए यंत्रों और कलाओं को लाने के लिए जिज्ञासा उठने लगी। हालांकि हम सबको पता है कि विज्ञान के बिना धरती पर मनुष्य जीवन बहुत ही कठिन दायक रहा है। जीवन शैली को सुधारने के लिए इसे और भी ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए विज्ञान का प्रयोग किया गया| विज्ञान से हमारा देश कई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है इसे मान कर हर देश में विज्ञान को सर्वोपरि रखा गया। 19वीं शताब्दी (Essay on Wonder of Science in Hindi) तक विज्ञान अपनी पहुंच बना चुका था और धीरे-धीरे यह भविष्य के लिए भी तैयार होने लगा। आज हम सबको पता है कि विज्ञान की मदद से मनुष्य चांद तक भी पहुंच चुका हैं।
यात्रा का साधन:-
पुराने समय में यात्रा करने के लिए लोगों के पास कोई भी साधन नहीं हुआ करता था। लोग एक जगह से दूसरी जगह पैदल ही जाया करते थे। धीरे-धीरे लोगों ने अपना दिमाग बढ़ाया और जानवरों को अपना साधन बनाने लगे। परंतु इसमें भी उन्हें कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ जाता था जैसे कि पहले समय में लोगों को मिलो जाने के लिए कई दिनों तक सफर करना पड़ जाता था, रास्ते में चोर डाकू का भय हमेशा बना रहता था जिसके लिए उन्हें झुंड का सहारा लेना पड़ता था, एक व्यक्ति (Essay on Wonder of Science in Hindi) कहीं भी सावधानी से नहीं जा पता था। इन सभी असुविधाएं को देखते हुए मनुष्य ने विज्ञान को अपनाया और यात्रा करने के लिए वाहनों का आविष्कार करना शुरू कर दिया। पास की यात्रा हो या दूर की सभी के लिए अलग-अलग वाहनों का आविष्कार किया गया। धीरे-धीरे ही पूरे देश दुनिया में प्रसिद्ध होता गया। आज मनुष्य को यात्रा करने के लिए कोई भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
मनोरंजन के साधन :-
पहले के समय मनोरंजन का साधन लोग नृत्य और संगीत को मानकर चलते थे। नृत्य और संगीत देखने के लिए लोगों को बड़ी दूर दूर जाना पड़ता था और इन सभी सुविधाओं को देखते हुए मनुष्य ने कई सारे मनोरंजन साधन का आविष्कार किया जैसे चित्रपट, रेडियो, टेलीविजन, टेप रिकॉर्डर आदि जैसे लोग घर बैठे मनोरंजन कर सकते है। भागदौड़ वाली जिंदगी में मनुष्य के मनोरंजन का रास्ता विज्ञान की मदद से बहुत ही आसान बन गया है। शुरू शुरू में यह सब संसाधन बहुत ही महंगे मिले करते थे क्योंकि यह दुनिया में बहुत ही कम जगहों पर रहता था आज के समय में यह हर क्षेत्र में पर्याप्त है इसलिए यह सब मनोरंजन के साधन बहुत ही सस्ते हो गए हैं।
समाचार व संचार माध्यम:-
पहले के समय में मनुष्य को एक स्थान का समाचार लेने के लिए या समाचार को प्राप्त करने के लिए बहुत समय लग जाता थे। परंतु आज के समय में ऐसे कई सारे माध्यम बना दिए गए हैं जिससे समाचार का साधन कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच जाता है। किसी दुर्घटना का समाचार प्राचीन समय में पहुंचने के लिए एक-दो दिन लग जाते थे जिसके दौरान कई सारे कार्य अधूरे रह जाते थे और लोग समाचार से अनजान रह जाते थे परंतु आज के समय में मिनटों में समाचार इधर से उधर हो जाते है और समय पड़ने पर मनुष्य एक दूसरे की मदद कर पाते हैं।
सालों पहले लोग एक दूसरे से बात करने के लिए चिट्ठी और पत्र का सहारा लेते थे और उन्हें पत्र के जवाब का कई दिन तक इंतजार करना पड़ता था हालांकि आज के समय में ऐसा कुछ भी नहीं है हर एक व्यक्ति के पास मोबाइल फोन होता है जिसके जरिए वह दूसरे मनुष्य से बात मोबाइल से मिनटों में कर सकता है ।
रसोई के लिए विज्ञान के आविष्कार:-
जैसे कि हर क्षेत्र में विज्ञान का चमत्कार बन रहा है उसी प्रकार रसोई के क्षेत्र में भी विज्ञान ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। प्राचीन काल से ही खाना बनाने के लिए चूल्हे का इस्तेमाल होता था जिसमें बहुत सारी लकड़ियां डालकर एक साथ जलाई जाती थी और उसी आग से खाना पकता था। इसमें महिलाओं (Essay on Wonder of Science in Hindi) को बहुत सारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था जैसे दिन भर आग के सामने बैठे रहना पड़ता था और कई बार आग से उनके हाथ भी जल जाते थे। विज्ञान की मदद से गैस चूल्हे का आविष्कार किया गया और उसके बाद आज के समय में ऐसे कई सारे आविष्कार हुए हैं जिससे हम बिना आग के खाना पका सकते हैं उसके लिए सिर्फ इलेक्ट्रिसिटी का होना जरूरी होता है। परंतु इसमें भी एक सवाल उठता है कि अगर घर में इलेक्ट्रिसिटी ना हो तो व्यक्ति खाना कैसे बनाएं? इसका भी उत्तर विज्ञान में बहुत ही सरल तरीके से दिया गया है सूर्य की रोशनी का प्रयोग करके भी घर में खाना बनाया जा सकता है और लोगों को यह बहुत ही पसंद आया है।
निष्कर्ष:-
विज्ञान के चमत्कार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं और यह हमारे देश की विकास स्तर को बढ़ाने का कार्य करता है विज्ञान के चमत्कार हमारे लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। आज के समय में एक दूसरे के साथ वार्तालाप करना और भी ज्यादा आसान हो गया है। विज्ञान सबसे ज्यादा औद्योगिक क्षेत्र में सफल होता गया है। बड़ी-बड़ी मशीनों के आ जाने से लोगों का काम और भी ज्यादा आसान हो गया है। कम समय में ज्यादा काम कर पा रहे हैं और इसमें लोगो को कोई खतरा भी नहीं होता।
FAQ:-
1.प्रश्न:- विज्ञान के चमत्कार से क्या फायदा है?
उत्तर:- विज्ञान के चमत्कार से सबसे बड़ा फायदा देश को होता है, इससे देश का विकास स्तर बढ़ता है।
2.प्रश्न:- विज्ञान के चमत्कार का प्रभाव?
उत्तर:- विज्ञान के चमत्कार का प्रभाव हम सब आज के समय में देख ही सकते है गृहकार्य से लेकर शिक्षा में भी विज्ञान के चमतकार सर्वोपरि है।
3.प्रश्न:- विज्ञान का चमत्कार क्या है?
उत्तर:- विज्ञान के द्वारा आविष्कार किया गया हर एक वस्तु जो मनुष्य जीवन को आसान बनाने में सहायता करता है उसे विज्ञान का चमत्कार कहते है।
4.प्रश्न:- विज्ञान का चमत्कार क्या क्या है?
उत्तर:- विज्ञान का चमत्कार निम्न है:-
- लाइट बल्ब
- पंखा
- टेलीविजन
- वाशिंग मशीन
- इंडक्शन
- इलेक्ट्रिसिटी आदि।
5.प्रश्न:- विज्ञान हमारे लिए वरदान कैसे?
उत्तर:- प्राचीन समय में मनुष्य जीवन बहुत ही ज्यादा कठिन रहा करता था, विज्ञान के आ जाने से मनुष्य का जीवन बहुत ही सरल हो गया है।