Home निबंध Science Boon or Curse Essay in Hindi

Science Boon or Curse Essay in Hindi

जैसा कि हम सब जानते हैं विज्ञान हमारे लिए एक वरदान साबित हुआ है परंतु किसी भी चीज के दो पहलू होते हैं उसी प्रकार विज्ञान अगर मनुष्य के लिए अच्छा है तो यह खतरा भी साबित हो सकता है। प्राचीन समय में जिस प्रकार मनुष्य का जीवन था, उस समय विज्ञान को अपनाना एक बहुत ही समझदारी का कार्य था। विदेशों (Science Boon Or Curse Essay in Hindi) में मनुष्य ने दिमाग लगाकर विज्ञान की मदद से हर चीज को एक सुंदर अविष्कार में बदल दिया। मनुष्य के लिए विज्ञान बहुत ही लाभकारी रहा है। विज्ञान जिस प्रकार अपने स्तर को बढ़ाता गया है लोग हर क्षेत्र में विज्ञान को ला रहे हैं। किसी भी चीज का अधिक उपयोग घातक रूप दिखाने लगता है उसी प्रकार विज्ञान को अगर हद में उपयोग किया जाए तो वह सही है परंतु अगर अति उपयोग किया जाए तो यह भी हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Table of Contents

विज्ञान एक वरदान:-

विज्ञान मनुष्य के लिए एक वरदान बनकर आया। विज्ञान की मदद से आज मनुष्य का जीवन कितना ज्यादा आसान हो गया है यह हम सब देख सकते हैं। आज कोई भी कार्य बिना विज्ञान के आविष्कार के किया जाना असंम्भव हो गया है। विज्ञान की मदद से आज हर देश ऊंचाइयों को छू रहा है। इस पृथ्वी का विकास विज्ञान के कारण ही संभव हुआ है और विज्ञान से ही यह आगे बढ़ रहा है। विज्ञान के द्वारा हमें वह मूल्यवान वस्तु प्राप्त हुई है जिसकी कल्पना प्राचीन काल के लोग अपने सपने में भी नहीं कर सकती थे। विज्ञान (Science Boon Or Curse Essay in Hindi) हर मनुष्य के लिए एक वरदान बनकर आया है विज्ञान का योगदान हमारे सराहनीय है। विज्ञान के मदत से लोग आज हर क्षेत्र में ऊंचे ऊंचे शिखर को छू रहे हैं साथ ही विज्ञान से आज लोगों को कई सारी सीख मिल रही है। विज्ञान के कारण लोगों की मानसिकता भी बदलती नजर आ रही है इस देश और दुनिया में आगे बढ़ने का रास्ता भी विज्ञान द्वारा ही देखा जा सकता है। विज्ञान का लक्ष्य केवल मनुष्य की सहायता करना ही रहा है।

चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान:-

विज्ञान का क्षेत्र हर दिशा में फैला हुआ है परंतु विज्ञान की मदद से सबसे ज्यादा चिकित्सा क्षेत्र में सफलता मिली है बड़े-बड़े रोगों का इलाज विज्ञान के मदद से संभव हो गया है। पहले के समय में बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज नहीं हो पाता था क्योंकि छोटे-मोटे इलाज के लिए औषधि का उपयोग कर दिया जाता था परंतु यह हर बीमारी में काम नहीं आ पाती थी विज्ञान के मदद से कई सारे फॉर्मूला को बनाते हुए दवाइयों (Science Boon Or Curse Essay in Hindi) का आविष्कार किया गया और इसके साथ साथ कम समय में बीमारी का पता लगाने के लिए कई सारी मशीनों को बनाया गया। मनुष्य को देखकर किसी भी बीमारी का पता नहीं लगाया जा सकता इसलिए एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसे मशीन मनुष्य के लिए दिव्य वरदान साबित हुई। इन सभी से अंदरूनी रोग आसानी से पता लगाया जा सकता हैं और समय पर इसका इलाज चिकित्सक द्वारा किया जा सकता है।

विज्ञान एक अभिशाप :-

विज्ञान हमारे लिए जिस प्रकार वरदान है उसी प्रकार विज्ञान ने मनुष्य के लिए नर्क का द्वार भी खोल दिया है मेरा मतलब है कि विज्ञान के कारण लोगों को अनेक से सुविधाएं तो मिली है परंतु इसका उपयोग अधिक करने से कई सारे खतरों का सामना भी करना पड़ रहा है। विज्ञान की मदद से बहुत सारी शक्तिशाली परमाणु बम जैसे विस्फोटक यंत्र बनाए गए है जो कि हमारे मनुष्य जीवन के लिए विनाशकारी शक्तियों में से एक है। उसी प्रकार नई नई मशीनों की आ जाने से लोगों (Science Boon Or Curse Essay in Hindi) की मांग कम हो गई है और आज के समय में हस्तकला को कोई भी मान्यता नहीं दे पा रहा है। लोग अपने जीवन को विज्ञान में कुछ इस प्रकार बांध दिए हैं जिसके मदद से लोगों का जीवन आसान हो गया है परंतु वह इन सभी चीजों का इस्तेमाल करके आलसी होते जा रहे हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पहले के समय में लोग सबसे ज्यादा कार्य करते थे धीरे-धीरे विज्ञान से मदद से यह सब आसान बनता गया और आज लोगों को अपना सारा कार्य मशीनों पर सौंप देते हैं और कठिन कार्य करने से पीछे हट जाते हैं, यही कारण है कि आज मनुष्य बहुत ही कमजोर बन गए हैं।

भविष्य में विज्ञान का प्रभाव:-

आज विज्ञान की मदद से कई सारे यंत्र और सुविधाएं लाई गई है जो कि मनुष्य के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी है इसके साथ ही विज्ञान द्वारा आविष्कार किया गया एक अद्भुत मनुष्य की तरह दिखने वाला रोबोट बनाया गया है जो कि एक मनुष्य की तरह दिखता है और कार्य करता है इसके साथ ही मनुष्य के जैसे बात करने वाला दिमाग भी इनके अंदर डाल दिया गया है विज्ञान का यह चमत्कार देखकर लोग बहुत ही अचंभित रह गए। हालांकि यह बहुत ही अद्भुत आविष्कार है परंतु क्या आपने सोचा है कि यह भविष्य में जाकर कितना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर इसी के जैसे बहुत सारे रोबोट बना दिए गए और उनके अंदर भी मनुष्य की तरह दिमाग और सोचने की शक्ति होगी तो वह अपने जैसे अनेक सारे रोबोट इस धरती पर बना देंगे और मनुष्य के लिए धरती पर कोई जगह नहीं रहेगी। यह धीरे-धीरे मनुष्य के ऊपर हावी हो सकते हैं। इसी प्रकार विज्ञान का आविष्कार किसी किसी क्षेत्रों में अभिशाप का रूप ले रहा है। अगर इसका इस्तेमाल सिर्फ लाभकारी कार्यों में किया जाए तो विज्ञान इस धरती पर बना रह सकता है और मनुषये से इससे कोई खतरा भी नहीं।

निष्कर्ष:-

विज्ञान मनुष्य के लिए जितना ज्यादा अच्छा है उतना ही ज्यादा खतरनाक भी है विज्ञान को अलग-अलग रूप में अपनाना वैज्ञानिक का कार्य होता है परंतु उनकी छोटी सी गलती भी दुनिया के लिए खतरनाक साबित हो सकती है चिकित्सा क्षेत्र को ले या फिर दूसरे क्षेत्रों में विज्ञान का आविष्कार सदैव ही बना रहता है और इसमें ध्यान देने की बहुत ही आवश्यकता होती है। आज के समय में विज्ञान क्षेत्र में तरक्की करता जा रहा है परंतु इसका उपयोग जब तक सरलता पूर्वक हो रहा है तब तक यह सही है अधिक उपयोग से विज्ञान मनुष्य पर हावी हो सकता है और इन सब को ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।

FAQ:-

1.प्रश्न:- विज्ञान से मनुष्यो को कितनी मदद मिली है?

उत्तर:- आज व्यक्ति कहीं आ जा पा रहे है तो ये विज्ञान के कारण ही संभव हुआ है, विज्ञान से मनुष्य को बहुत सहायता मिली है।

2.प्रश्न:- क्या हर व्यक्ति विज्ञान को मानता है?

उत्तर:- विज्ञान को मानने वाले हर व्यक्ति का मस्तिष्क बहुत ही साफ होता है हालाकि जो व्यक्ति पुराने खयालात से ताल्लुक रखते है वो कई बातों में विज्ञान को मानने से इंकार कर देते है।

3.प्रश्न:- प्राचीन समय में विज्ञान क्यूं नहीं था?

उत्तर:-  ऐसा कहा नहीं जा सकता की प्राचीन समय में विज्ञान नहीं हुआ करता था, यह केवल मानवीय मस्तिष्क है जो विज्ञान को इस धरती पर लाने के लिए अनेक प्रयास किए और उसपे सफलता पाए।

4.प्रश :- विज्ञान एक वरदान है! स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:-।  विज्ञान मनुष्यो के लिए एक वरदान बनकर आया क्युकी इससे पहले मनुष्य को अपने जीवन शैली चलाने के लिए अनेक क्रिया करनी पड़ती थी। परंतु विज्ञान के आ जाने से सब आसान हो गया।

5.प्रश्न:- विज्ञान एक अभिशाप कैसे?

उत्तर:-  किसी भी चीज का उपयोग अगर सही हो रहा है तो वह हमारे लिए वरदान है परंतु अधिक उपयोग से यह भयानक रूप ले सकता है। इसी प्रकार विज्ञान का अधिक उपयोग मनुष्यो के लिए ही घातक हो सकता है।