Home वजन घटना Is Nutri Choice Biscuits Good for Weight Loss | क्या नुतरि चॉइस...

Is Nutri Choice Biscuits Good for Weight Loss | क्या नुतरि चॉइस बिस्किट्स वेट लॉस के लिए अच्छा है

Table of Contents

ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट वजन कम करता है या नहीं ?

एक समय था , जब लोग अपनी हेल्थ को इग्नोर किया करते थे पर बदलते वक्त के साथ आज अपनी हेल्थ का ख्याल रखने वाले लोगों की संख्या लगातार बढती जा रही है। आज शारीरिक तौर पर मजबूत बनने के लिए लोग लगातार ज़िम जाने लगे हैं। अपनी हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, पर इन दिनों कुछ लोग अपने बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं। ऐसे लोग अपनी डाईट का सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं और मोटापे और बढ़ते वजन का शिकार हो जाते हैं। आज कल वजन घटाने के लिए ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट का सहारा लिया जा रहा है, आज किसी से भी पूछों तो वह कहते हैं की हम डाईट में खाना इग्नोर करते है और ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट खाते हैं। ताकि हमारा वजन कम हो सके। तो आइये जानते हैं की क्या सच में यह बिस्कुट वजन कम करने में मदद करता है – 

POPULAR BLOGS — Hindi Essay

ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट की बढती मांग – Increasing demand for Britannia Nutri Choice Biscuits 

आज लगातर बाजार में ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट की डिमांड बढती जा रही है। कंपनी की तरफ से स्लोगन भी जारी हुआ है ‘नो शुगर नो मैदा’ और ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस  Digestive  बिस्कुट के नाम से मार्किट में लॉन्च किया है। लोग बहुत चाव से इसका सेवन कर रहे हैं। लोगों का मानना है की यह वजन कम करने में मदद करेगा और मधुमेह रोगियों के लिए भी यह बहुत अच्छा है। जानकारी के लिए मैं आपको बता दूँ की किसी भी खाद्यपदार्थ का सेवन करने से पहले उसके बारें में अच्छे से जान लेना चाहिए। ताकि वो आपकी सेहत को नुकसान ना पहुंचाए। 

क्या वजन घटाने में मदद करता है ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस  Digestive बिस्कुट – Does Britannia Nutri Choice Digestive Biscuits Help Weight Loss

जब बहुत सारे लोग एक ही प्रोडक्ट के बारें में एक ही बात कहते है तो लगता है की वो सब सच बोल रहे हैं। कुछ लोग कंपनी द्वारा फैलाए गए रुमर को फॉलो करते है तो कुछ लोग एक दुसरे की नकल ऐसे में सही जानकारी किसी के पास नहीं होती है। अगर हम बात करें ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट के बारें में की यह वजन घटाने में साहयक है या नहीं इससे पहले इसमें मौजूत पदार्थों के बारें में पढ़ लिया जाए। 

ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट Ingredients – Britannia Nutri Choice Biscuit Ingredients

Britannia Nutri Choice Crackers Ingredients Details In Hindi – इस बिस्कुट में मौजूद पदार्थों का एक ब्यौरा हम इस टेबल में आपको दे रहे हैं। 

Ingredients Details 
Refined wheat flour20 % 
Edible vegetable oil (palm),

Sugar

4.7 % 
Liquid GlucoseMilk Solids,

Maltodextrin

Raising agents(500(ii) 503(ii) ) Iodised salt
Emulsifiers(322, 471, 472e),
Malt extract,Dough conditioner (223)

नोट: Britannia Nutri Choice Crackers Sugar Free में शुगर नहीं होती है। बाकी उपर बताये गये सभी Ingredients उसमे मौजूद होते हैं। 

Britannia Nutri Choice बिस्कुट नहीं घटा सकता वजन – Britannia Nutri Choice Biscuits Cannot Lose Weight

अगर आप सोच रहे हैं,  की यह ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट आपका वजन कम कर सकते हैं तो शायद आप गलत हो, क्योंकि इसके Ingredients हमने उपर बताये है और यह सभी Ingredients वजन बढाने का काम करते हैं , ना की वजन घटाने का। वही अगर बात करें 100GM के एक पेकेट की न्यूट्रीशन की तो वो इस तरह है – 

ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुटNutrition (100g) 
फाइबर 6 ग्राम 
शुगर 15 ग्राम 
फैट 19 ग्राम 
कार्बोहाइड्रेट 64 ग्राम 
एनर्जी 484 CAL 
सेंचुरेटेड फैट 6 ग्राम 

आप इन न्यूट्रीशन को ध्यान से पढ़े इसमें कार्बोहाइड्रेट की बहुत अधिक मात्रा है वहीँ फैट भी काफी मात्रा में हैं। रही बात एनर्जी की तो इसमें एनर्जी लेवल भी बहुत ज्यादा है। अगर आप एक ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट का पैकेट 100gm वाला खाते हो तो आप साधारण तौर पर तो चपाती जितनी एनर्जी लेते हो। ऐसे में अगर आप अपनी डाईट में ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट को शामिल कर रहे हो तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट खाने के फायदे और नुकसान क्या है – What are the advantages and disadvantages of eating Britannia Nutri Choice Biscuits?

वैसे तो अगर बात की जाए अपनी हेल्थ की तो डॉक्टर भी यही कहते हैं की पैकिंग किया हुआ खाना नहीं खाना चाहिए पर आज के समय में पैकिंग का खाना हमारा साथी बना हुआ है। वैसे ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट खाने के कुछ फायदे भी है जैसे – 

  • ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट खाने से भूख कम लगती है।
  • अगर आप वीकनेस फील कर रहे है तो यह बिस्कुट एनर्जी डोज की तरह काम आएगा। 
  • अगर आप खाना नहीं पकाना चाहते तो दो पैकेट बिस्कुट आपकी भुख शांत कर कर देंगे। 
  • अगर आप ज़िम जाते है और शरीर में फैट की मात्रा बढाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। 
  • यदि आप मधुमेह रोगी है तो ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस का शुगर फ्री बिस्कुट खाएं। आपके और आपकी हेल्थ के लिए अच्छा साबित होगा। 

ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट के नुकसान 

वैसे तो यह पैकिंग वाला खाना हमेशा हमारी हेल्थ को नुकसान देने वाला रहा है, तो इस बिस्कुट के भी कुछ नुकसान है जो आपकी हेल्थ पर खतरनाक इम्पेक्ट डाल सकते हैं – 

  • आपका वजन बढाता है। 
  • आपकी भूख कम कर देता है। 
  • आपको टेस्ट इशू आने लग सकते हैं। 
  • आपकी पाचन क्षमता कमजोर हो जायेगी। 
  • आपके शरीर को सही न्यूट्रीशन नहीं मिल पायेंगे। 

निष्कर्ष 

तो आज हमने इस आर्टिकल में पढ़ा की ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट वजन घटाने में साहयक नहीं है। यह सिर्फ एक मिथ है और शुगर फ्री ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट शुगर के मरीजों के लिए अच्छा साबित हो सकता है या फिर उन लोगों के लिए अच्छा है जो शुगर को अवॉयड करते हैं। तो आप समझ गये होंगे की वजन कम करने के लिए आप अगर डाईट ले रहे हो तो भूलकर भी ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट का सेवन ना करें। 

FAQ’s 

Q.1 ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट का सेवन बच्चे कर सकते है क्या ? Can children eat Britannia Nutri Choice Biscuits?

  1. जी हाँ पर बहुत कम मात्रा में इसका सेवन करवाएं। 

Q.2 क्या मैं ज़िम की डाईट में ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट को शामिल कर सकता हूँ ?  Can I include Britannia Nutri Choice Biscuits in Zim Diet?

  1. हाँ, यदि आप फैट की मात्रा शरीर में बढाना चाहते है तो अन्यथा नहीं। 

Q.3 शुगर फ्री ब्रिटानिया न्यूट्री च्वाइस बिस्कुट में क्या सच में चीनी नहीं होती ? Does Sugar Free Britannia Nutri Choice Biscuits not really contain sugar?

  1. इसमें चीनी होती है पर वह फलों से बनाई गई होती है और उसकी बहुत कम मात्रा इसमें है, इसलिए शुगर के मरीज के लिए यह बेस्ट साबित हो सकता है।